• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

जल्द शुरू होगी श्रीगंगानगर से सूरतगढ़ तक रात्रिकालीन ट्रेन : सिंघल

Train will start from Sriganganagar to Suratgarh soon: Singhal - Sri Ganganagar News in Hindi

श्रीगंगानगर। जिले के लोगों की मांग के मुताबिक जल्द ही श्रीगंगानगर से सूरतगढ़ तक रात्रिकालीन ट्रेन शुरू की जाएगी। इसको लेकर दस-पंद्रह दिन में नोटिफिकेशन निकाल दिया जाएगा। यह कहना है उत्तर पश्चिमी रेलवे के महाप्रबंधक अनिल सिंघल का। सिंघल मंगलवार को रेलवे स्टेशन पर डिस्पेंसरी का उद्घाटन करने के बाद पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जिले के सांसद निहालचंद आए दिन उनसे विभिन्न ट्रेनों को शुरू करने को लेकर चर्चा करते रहते हैं। फिलहाल कैनाल लूप को देखते हुए श्रीगंगानगर से सूरतगढ़ तक ट्रेन जल्द शुरू की जा रही है। इसको लेकर दस-पंद्रह दिन में नोटिफिकेशन निकाल दिया जाएगा। उसके बाद 2-3 महीने तक ट्रेन का ट्रायल रन होगा। ट्रायल रन के अनुसार उसे आगे नियमित किया जाएगा। सिंघल ने कहा कि श्रीगंगानगर जिले से लंबी दूरी की कई ट्रेनों की डिमांड है, लेकिन इसको लेकर दूसरे मंडलों से भी बात करनी होगी, साथ ही रेलवे बोर्ड से भी इस बारे में चर्चा करने के बाद ही कुछ निर्णय ले सकेंगे। महाप्रबंधक के निरीक्षण और उद्घाटन के अवसर पर महाप्रबंधक अनिल सिंघल के अलावा डीआरएम बीकानेर राजीव सक्सेना, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक रजनीश कुमार समेत विभिन्न अधिकारी रेलवे स्टेशन पर मौजूद थे।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Train will start from Sriganganagar to Suratgarh soon: Singhal
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: train, start, sriganganagar, suratgarh, soon, singhal, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, sri ganganagar news, sri ganganagar news in hindi, real time sri ganganagar city news, real time news, sri ganganagar news khas khabar, sri ganganagar news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved