• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

हादसे से बची अवध-असम एक्सप्रेस

train passenger got saved in gonda - Gonda News in Hindi

गोंडा। गोरखपुर की ओर जा रही है अवध असम एक्सप्रेस डाउन बीती रात एक बड़े हादसे का शिकार होने से बच गई। कर्नलगंज के पास सरयू स्टेशन पर लगभग दो घंटे खड़ी रहने के बाद आगे के लिए रवाना की गई। लोगों का कहना है कि तार ट्रेन पर गिर जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था।
देर शाम लगभग आठ बजे सरयू रेलवे स्टेशन से कर्नलगंज रेलवे स्टेशन के मध्य डाउन लाइन पर लगे इलेक्ट्रिक तार के लटकने व शार्ट होने की सूचना मिली। जिसकी सूचना पाते ही रेल महकमे के अधिकारियों के हाथ पांव फूल गये। कंट्रोल रूम को सूचित करने के साथ ही डाउन लाइन से गुजरने वाली गाड़ियों को रोक दिया गया। यही नहीं अप ट्रेनों का संचालन भी रोक कर कासन आर्डर देकर ही चलाया गया।
इसी के चलते अवध-असम एक्सप्रेस सरयू स्टेशन पर लगभग दो घन्टे तक खड़ी रही। रेलवे की तकनीकी टीम ने आकर फाल्ट को ठीक किया, तब जाकर यातायात बहाल हो सका। करनैलगंज के स्टेशन अधीक्षक दिनेश कुमार स्वर्णकार ने बताया कि लाइन में आयी खराबी के चलते करीब एक घंटे तक ट्रेनों का संचालन बाधित रहा। जिसमें इलेक्ट्रिक ट्रेनें पूर्ण रूप से बाधित रहीं।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-train passenger got saved in gonda
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: train passenger, got saved, gonda, gorakhpur, avadh assam express , hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, gonda news, gonda news in hindi, real time gonda city news, real time news, gonda news khas khabar, gonda news in hindi
Khaskhabar UP Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved