• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

धर्मशाला में मिलेगा ट्रैकिंग गाइड का प्रशिक्षण

Tracking guides will be available in Dharamsala - Chamba News in Hindi

धर्मशाला/चंबा। पर्यटन एवं नागरिक उड्डयन विभाग के तत्वावधान में धर्मशाला स्थित पर्वतारोहण संस्थान के माध्यम से चंबा जिला के नवयुवकों को ट्रैकिंग गाइड का प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिला पर्यटन विकास अधिकारी रम्या चौहान ने बताया कि प्रशिक्षण की अवधि 14 दिन की होगी। इस दौरान प्रशिक्षणार्थियों के रहने और खाने की व्यवस्था भी विभाग द्वारा की जाएगी।उन्होंने कहा कि यह प्रशिक्षण अनुसूचित जाति से संबंधित 25 नवयुवकों के लिए होगा। इच्छुक प्रशिक्षणार्थी 10वीं परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए और उसकी आयु 18 से 35 वर्ष के बीच हो। आवेदक अपने आवेदन पत्र साधारण कागज पर हिमाचली निवास प्रमाण पत्र, अनुसूचित जाति प्रमाण पत्र की छायाप्रतियों और पासपोर्ट आकार के दो फोटो के साथ एक सप्ताह के भीतर जिला पर्यटन विकास अधिकारी कार्यालय चंबा में जमा करवा सकते हैं। प्रशिक्षणार्थियों का चयन पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर किया जाएगा।

अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Tracking guides will be available in Dharamsala
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: hill tracking, training camp, himachal news in hindi, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, chamba news, chamba news in hindi, real time chamba city news, real time news, chamba news khas khabar, chamba news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हिमाचल प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved