• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

दंगा मुक्त हिंदुस्तान बनाने के लिए देश के सभी लोगों को अपनी जड़ो से जुड़ना होगा : इंद्रेश कुमार

To make a riot-free India, all the people of the country will have to connect with their roots- Indresh Kumar - India News in Hindi

नई दिल्ली । राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ नेता, मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के संस्थापक एवं मुख्य सरंक्षक इंद्रेश कुमार ने दंगा मुक्त हिंदुस्तान बनाने के लिए देश के सभी लोगों से अपनी जड़ो से जुड़ने का आह्वाण किया है। दिल्ली के राजघाट से 'आओ जड़ों से जुड़ें' और 'घर घर तिरंगा अभियान' की शुरूआत करते हुए इंद्रेश कुमार ने भारत में रहने वाले सभी लोगों के डीएनए की नई परिभाषा देते हुए कहा कि हम हिंदुस्तानी थे और हैं. इस सफर का इम्तेहान हमें रोज देना है और 24 घंटे देना है और हम इससे बच नहीं सकते। उन्होंने आगे जोड़ा कि इसके लिए जरूरी है कि हमारा किरदार अच्छा और बुलंद हो। राज घाट से तिरंगा यात्रा की शुरूआत करते हुए इंद्रेश कुमार ने आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में एक अगस्त से 15 अगस्त तक घर-घर तिरंगा, हर घर तिरंगा, खेत-खलिहान दुकान तिरंगा अभियान चलाने का आह्वान करते हुए कहा कि जहां तक व्यक्ति के डीएनए का प्रश्न है, हम सब की पहचान हमारे सपने (ड्रीम), वतन (नेशन) और पूर्वजों (एंसेस्टर) से जुड़ी होती हैं। संघ नेता ने ओवैसी, तौकीर रजा और बादुद्दीन अजमल जैसे नेताओं के साथ-साथ पीएफआई, मुस्लिम लीग, मुस्लिम पर्सनल लॉ जैसे संगठनों पर कटाक्ष करते हुए सवाल किया कि क्या ऐसे लोग एवं संस्थाएं मादरे वतन हिंदुस्तान बोलते हैं? उन्होंने कहा कि हमारी पहचान हमारे वतन से है और हमारा डीएनए एक है लेकिन देश में कट्टरता फैलाने में लगे ये नेता और संगठन ऐसा मानने से इंकार करते हैं।
कट्टरता के खिलाफ राज घाट से मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के देशव्यापी आंदोलन की शुरूआत करते हुए इंद्रेश कुमार ने कहा कि दंगा मुक्त हिंदुस्तान बनाने के लिए देश के सभी समुदाय के लोगों को अपनी जड़ो से जुड़ना होगा। उन्होंने कहा कि यह एक आंदोलन है। जब देश के सभी लोग अपनी जड़ों से जुड़ेंगे तो सारे झगड़े-झंझट सब अपने आप दूर होने लगेंगे और लोग हमेशा एक- दूसरे की सहायता करने के लिए तत्पर नजर आएंगे।
आपको बता दें कि, देश में बढ़ती सांप्रदायिकता, मजहबों के बीच बढ़ते टकराव, समाज की दूरियों और समुदायों में फैलती कट्टरता को दूर करने के लिए मुस्लिम राष्ट्रीय मंच ने देशव्यापी आंदोलन करने का संकल्प लेते हुए आओ जड़ों से जुड़ें अभियान को चलाने का फैसला किया है। इसे लेकर नई दिल्ली के राज घाट पर स्थित गांधी स्मृति दर्शन में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच ने एक दिवसीय ऑल इंडिया कांफ्रेंस का आयोजन किया। इंद्रेश कुमार, मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के राष्ट्रीय संयोजक मोहम्मद अफजाल, नागपुर यूनिवर्सिटी के पूर्व वाइस चांसलर, अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के प्रोफेसर रिजवान खान, राष्ट्रीय शैक्षणिक संस्था आयोग के सदस्य शाहिद अख्तर, सांसद सुधीर गुप्ता और गोस्वामी सुशील मुनि समेत देश भर से एक हजार के लगभग लोग इस कार्यक्रम में शामिल हुए।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-To make a riot-free India, all the people of the country will have to connect with their roots- Indresh Kumar
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: to make a riot-free india, all the people of the country will have to connect with their roots, indresh kumar, riot-free india, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved