• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

ममता को फिर झटका, TMC के एक विधायक और 12 पार्षद BJP में शामिल

TMC Bongaon MLA Biswajit Das, 12 TMC councillors and Congress spokesperson Prasanjeet Ghosh join BJP - India News in Hindi

कोलकाता। लोकसभा चुनाव में झटका मिलने के बाद पश्चिम बंगाल की सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के नेता लगातार पलायन कर रहे है। पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस विधायकों और नेताओं का पाला बदलने का सिलसिला जारी है। तृणमूल कांग्रेस के बोंगांव से विधायक बिस्वजीत दास समेत पार्टी के 12 पार्षद भाजपा में शामिल हो गए। इसके अलावा कांग्रेस प्रवक्ता प्रसनजीत घोष ने भी भाजपा का दामन थामा।

इन सभी ने कैलाश विजयवर्गीय और मुकुल रॉय की मौजूदगी में शपथ ली। इससे एक दिन पहले ही नौपाड़ा से टीएमसी विधायक सुनील सिंह समेत पार्टी के 12 पार्षद भाजपा में शामिल हुए थे। हाल ही में दार्जिलिंग नगर निगम के 30 में से 17 पार्षद भी शनिवार को भाजपा में शामिल हुए हैं। इससे लोकसभा चुनाव के बाद से पश्चिम बंगाल की तीन बार रही नगर निगम भी अब भाजपा द्वारा शासित होगी।

50 से ज्यादा पार्षद हो चुके हैं शामिल...
मालूम हो कि पश्चिम बंगाल में कई विधायकों समेत 50 से ज्यादा पार्षद भाजपा में शामिल हो चुके हैं जिसमें भाजपा नेता मुकुल रॉय के बेटे शुभ्रांशू रॉय भी शामिल हैं। शुभ्रांशू बिजपुर से विधायक हैं। उनके अलावा बिष्णुपुर से तृणमूल के विधायक तुषारकांति भट्टाचार्य और हेमताबाद से माकपा विधायक देबेंद्र नाथ रॉय भाजपा में शामिल हो गए थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-TMC Bongaon MLA Biswajit Das, 12 TMC councillors and Congress spokesperson Prasanjeet Ghosh join BJP
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: tmc mla, tmc bongaon mla biswajit das, tmc councillors and congress spokesperson, prasanjeet ghosh join bjp, mamata banerjee, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved