• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

उत्तराखंड और झारखंड में निकाली गई तिरंगा यात्रा, बनता गया कारवां

Tiranga Yatra taken out in Uttarakhand and Jharkhand, caravan kept forming - India News in Hindi

देहरादून/बोकारो, । देश भर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर 13 से 15 अगस्त तक तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। यह तिरंगा यात्रा स्वतंत्रता सेनानियों को समर्पित की जा रही है। इसी क्रम में बुधवार को उत्तराखंड और झारखंड में तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा के साथ-साथ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 'हर घर तिरंगा' और 'घर-घर तिरंगा' का भी आह्वान किया है। यह यात्रा जिस राह से गुजर रही है, उससे लोग जुड़ते जा रहे हैं और कारवां बनता जा रहा है। जगह-जगह देशभक्ति का प्रदर्शन अलग-अलग अंदाज में किया जा रहा है, जिसे लोग काफी सराह रहे हैं। उत्तराखंड के देहरादून में तिरंगा यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मौजूद रहे। यात्रा महानगर कार्यालय से शुरू हुई और गांधी पार्क पर समाप्त की गई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रथ पर चढ़कर पूरी यात्रा में तिरंगा लहराते और जनता का अभिवादन करते हुए नजर आए।
वहीं, झारखंड के बोकारो में भी तिरंगा यात्रा निकाली गई। यह यात्रा धर्मशाला मोड़ से लेकर चास चेक पोस्ट स्थित भारत माता की प्रतिमा पर जाकर समाप्त हुई। तिरंगा यात्रा में झारखंड के भाजपा युवा प्रदेश अध्यक्ष शामिल हुए।
बोकारो के पूर्व विधायक बीरंची नारायण ने तिरंगा यात्रा के दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भावना से प्रेरित होकर यह आयोजन किया जा रहा है और इसी के साथ तिरंगा यात्रा कदम से कदम मिलाकर आगे बढ़ती जा रही है। उन्होंने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि राहुल गांधी एक फेलियर नेता हैं। वह एसआईआर के मुद्दे पर जनता में भ्रम फैला रहे हैं और जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं। चुनाव आयोग पारदर्शी तरीके से वोटर लिस्‍ट बना रहा है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Tiranga Yatra taken out in Uttarakhand and Jharkhand, caravan kept forming
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: tiranga yatra, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved