• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बच्चिया गैंग का मास्टरमाइंट सहित तीन बदमाश गिरफ्तार

Three gangsters arrest including mastermind of Bacchiya gang - jhunjhunu News in Hindi

खेतड़ी (झुंझुनूं)। पुलिस को उस समय बड़ी कामयाबी हासिल हुई जब आर्मी गेट के पास होटल में छिपकर बैठे बच्चिया गैंग को मास्टरमाइंड के साथ गिरफ्तार कर लिया। थानाधिकारी हरदयालसिंह ने बताया कि 15 सितंबर 2016 को ढाणी नाडावाली तन रामकुमारपुरा निवासी गिंदोड़ी पत्नी रतनसिंह राजपूत ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसका बेटा विक्रम अपने मित्रों के साथ ढाणी आशाकावाली की मुख्य सडक़ पर बैठा हुआ था। कैंपर गाड़ी में आए बच्चिया गैंग के सोनू उर्फ धनपत, मोनूसिंह, संजय उर्फ बच्चिया, भैरू उर्फ भरिया, रामनिवास गुर्जर, बबली बन्ना, भूपेंद्रसिंह, जितेंद्र उर्फ जीतू, राजेश गुर्जर व 15 अन्य लोगों ने एकराय होकर लाठियों, लोहे के सरियों व धारदार हथियार से बेटे पर जानलेवा हमला कर पैर, हाथ तोड़ कर शरीर पर काफी चोटें पहुंचाई। इस पर पुलिस ने गुरुवार को गैंग के तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया।

क्षेत्र में मर्डर, जानलेवा, बलात्कार, डकैती प्लानिंग, मारपीट, तोडफ़ोड व अवैध वसूली जैसे संगीन अपराधों के लिए पुलिस के लिए सिर दर्द बने बच्चिया गैंग को पकडऩे के लिए एसपी एसके गुप्ता के निर्देशन में खेतड़ी थानाधिकारी हरदयालसिंह की देखरेख में विशेष टीम का गठन किया गया। गुरुवार को टीम को सूचना मिली कि गैंग का मास्टरमाइंड संजय उर्फ बच्चिया पुत्र गजेंद्रसिंह निवासी बंधा की ढाणी तन पपुरना अपने साथियों सोनू उर्फ धनपत पुत्र बाबूसिंह राजपूत निवासी बंधा की ढाणी व रामनिवास पुत्र प्रकाश गुर्जर निवासी लगरिया की ढाणी तन चिरानी के साथ आर्मी गेट के पास होटल में छिपकर बैठे हुए हैं। पुलिस ने होटल की घेराबंदी कर तीनों आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने तीनों को न्यायालय में पेश किया। जहां पर आरोपियों को पीसी रिमांड पर भेज दिया।
इस टीम को मिली शाबासी

बच्चिया गैंग को पकडऩे के लिए एसपी के निर्देशन में थानाधिकारी हरदयालसिंह, नेतराम, रोहिताश, रामचंद्र, बाबूलाल, राजेशकुमार, राजकुमार सदस्यों को शामिल कर टीम का गठन किया। टीम ने साहस का परिचय देते हुए गैंग के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Three gangsters arrest including mastermind of Bacchiya gang
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: three, gangsters, arrest, including, mastermind, bacchiya gang, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, jhunjhunu news, jhunjhunu news in hindi, real time jhunjhunu city news, real time news, jhunjhunu news khas khabar, jhunjhunu news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved