ये राजस्थान है। यहां आज भी गांवों में लोग अपनी रूढ़ीवादी सामाजिक परम्पराओं और रीति-रिवाजों को इस कदर प्यार करते हैं कि उन पर पांव रखने पर वे किसी अपने को भी मार डालने से नहीं चूकते। जबकि ये रीति-रिवाज और परमपराएं रामायण और महाभारत काल में नहीं थीं। कालांतर में जाने कहां से आ गईं और इन्सानी वजूद का सर्वनाश कर दिया।
हाल ही जयपुर के पास मोखमपुरा में 32 वर्षीया विधवा सोनी देवी और उसके 40 वर्षीय प्रेमी कैलाश गुर्जर को इसलिए मार दिया गया कि वे दोनों एक-दूसरे से प्यार कर बैठे।
सोनी देवी के ससुराल वालों को यह नागवार गुजरा और उन्होंने दोनों को पेट्रोल डाल कर जिंदा जला दिया। कैलाश गुर्जर और सोनी देवी दोनों के बच्चे हैं। सोनी के ससुराल वालों ने उन्हें खेत में देखा और पेट्रोल डाल कर जिंदा जला दिया। यह क्या हैॽ क्या इतनी-सी उम्र में विधवा हो गईं युवती को प्रेम करने का अधिकार नहींॽ और क्या ऐसे हिंसक तरीकों से प्रेम कभी रूका हैॽ लेकिन युगों से प्रेम का यही अंजाम होता रहा है। यही हमारी दकियानूसी सोच है जो कभी नहीं बदल सकती।
युग बीत गए, जमाने बदल गए। लेकिन प्रेम युगों से अनवरत जारी है। हमारी दकियानूसी हिंसक सोच भी इसे खत्म नहीं कर सकती।
कितनी अजीब बात है कि प्रेम हम सब किसी न किसी से करते हैं। लेकिन कोई दूसरा करे तो हमें चुभता है। क्योंॽ धरती पर जो भी विपरीतलिंगी हैं उनमें प्रेम होना स्वाभाविक है। क्योंकि यह ईश्वरीय रचना है और इसकी प्रस्तावना एक-दूसरे के प्रति शारीरिक आकर्षण से ही शुरू होती है। उसके बाद स्पर्श की चाहत, उसके बाद समागम की निरंतरता और उससे मिली तृप्ति प्रेम में मरते दम तक का प्राण फूंक देती है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
शारीरिक आकर्षण की बदौलत ही प्रेम एक-दूसरे में प्रस्फुटित होता है और जिसे कोई रोक नहीं सकता। प्रेम प्रत्येक इन्सान करता है लेकिन दूसरा करे तो उसे बर्दाश्त नहीं होता और वह इस क़दर हिंसक हो जाता है जैसा जयपुर के मोखमपुरा में हाल ही में हुआ। वहां 40 वर्षीय कैलाश चन्द्र गुर्जर और 32 वर्षीया विधवा सोनी देवी को एक-दूसरे से प्यार करने के परिणामस्वरूप सोनी देवी के ससुराल वालों ने दोनों को खेत में मिलते देख कर पेट्रोल डाल कर जिंदा जला दिया।
यह राजस्थान है और यहां गांवों में दकियानूसी सोच और निरर्थक प्रथाएं आज भी अनेक जातियों में जीवित हैं। चूंकि उनकी यह सोच उनके पुरखों की दी हुई है जो उनमें पल्लवित है, उन्हें इन्सान नहीं बनने दे रही। चूंकि उनमें ऐसा युगों से चला आ रहा है। न केवल राजस्थान बल्कि पंजाब, हरियाणा और मध्यप्रदेश के देहातों में आज भी यही सोच कायम है। ऐसे किस्सों में बाप बेटी को काट कर फेंक देने में देर नहीं करता तो उसके आशिक की भी बेहिचक विभत्स तरीके से हत्या कर देने से नहीं चूकता। उन्हें क़ानून से और जेल जाने से कोई डर नहीं। चूंकि ये लोग आज भी अपनी सदियों पुरानी ऐसी ही परम्पराओं को जी रहे हैं। ऐसे में कोर्ट और कानून दोनों लाचार हैं।
अपने जमाने के मशहूर लेखक गुलशन नंदा के उपन्यास नील कमल पर आधारित एक फिल्म इसी शीर्षक से आई थी। जिसमें एक बादशाह की बेटी से एक चित्रकार चित्रसेन को प्यार हो जाता है। वह बादशाह से उसकी राजकुमारी पुत्री से विवाह का प्रस्ताव रखता है। इस पर बादशाह इतना क्रोधित हो जाता है कि वह चित्रसेन को जिंदा दीवार में चुनवा देता है। यह गप्प नहीं है बल्कि राजस्थान में ऐसी ही ढेरों हकीकतें हैं जो रजवाड़ों और गांवों में आज भी कायम है। अधपकी उम्र में जो औरत विधवा हो गईं, क्या उसका मन प्यार करने का अधिकार खो देता हैॽ
यह कैसी विडम्बना और दकियानूसी सोच है। लेकिन राजस्थान के देहातों में आज भी है।
ऐसी खबरें आए-दिन अखबारों में प्रकाशित होती रहती हैं। वे मरने मारने को तैयार हैं लेकिन अपनी ऐसी पुश्तैनी परम्पराओं को छोड़ने को तैयार नहीं। भले ही उन्हें अपनी ही औलाद की जान क्यों न लेनी पड़े। वे उसे मार डालते हैं। सोनी देवी का कैलाश गुर्जर से प्रेम संबंध पर दोनों को जिंदा जला देने का भी यही कारण है। विधवा हो जाने के बाद किसी भी स्त्री की पेट की और देह की भूख का उम्र भर का सहारा बनने को कोई तैयार नहीं। लेकिन वह किसी से प्रेम कर ले तो उसकी हत्या करने को तैयार हो जाते हैं। यह क्या हैॽ
शिक्षा की हम चाहे जितनी बातें कर लें। लेकिन हमारे संस्कार उसी जड़ता से जुड़े हुए हैं जिन्हें ये लोग मरते दम तक नहीं छोड़ेंगे और राजस्थान का इतिहास ऐसी हकीकतों से भरा पड़ा है।
दो महीने पहले झुंझुनूं में महिला आंगनवाड़ी पर्यवेक्षक मुकेश कुमारी ने अपने शिक्षक प्रेमी मानाराम को पाने के लिए 600 किलोमीटर दूर गाड़ी चला कर उसके पास पहुंच गई। लेकिन मानाराम को उसका यूं आना अपनी बिरादरी में अपना अपमान लगा। परिणामस्वरूप मानाराम ने मुकेश कुमारी की हत्या कर दी। गांवों में आज भी समाज में ऐसी ही सोच को प्राथमिकता दी जाती है और उस पर आंच आने पर हर इन्सान कुछ भी करने को आमादा रहता है।
तीन महीने पहले गुड़गांव में वजीराबाद में एक रूढ़ीवादी पिता ने अपनी ही बेटी टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव की गोली मार कर इसलिए हत्या कर दी कि वह एक लड़के से प्यार कर बैठी। फर्रूखाबाद में धर्मेन्द्र चौहान और उसकी पत्नी उमा चौहान ने अपनी बेटी के प्रेमी की हत्या कर दी। धर्मेन्द्र और उमा बेटी की इस बात से नाराज़ थे कि उसने दूसरी जाति के लड़के से प्रेम विवाह कर लिया था। यह जातिगत नफरत है।
पांच दिन पहले हरियाणा के रोहतक के गांव कहनी में एक पिता ने अपनी बेटी सपना को गोली मार दी। क्योंकि सपना ने लव-मैरिज कर ली थी। ऐसे में गुस्साए बाप ने बेटी को गोलियों से भून डाला। सपना मर गई।
बठिंडा में भी ऐसा ही हुआ। वहां विर्क कला गांव में प्रेम विवाह करने पर गुस्साए पिता राजवीर सिंह ने बेटी जशमनदीप कौर और उसकी बेटी को धारदार हथियार से काट दिया। दोनों मर गए। राजवीर सिंह का कहना था कि बेटी ने दूसरी जाति में शादी करके हमारी नाक कटवा दी।
प्रेम शहरों की ही जागीर नहीं, यह गांवों में भी अंकुरित होता है। क्योंकि वहां भी इन्सान ही बसते हैं। लेकिन पता नहीं सैकड़ों साल पुरानी ऐसी सोच से भारत कब मुक्त होगा। गांवों में आज भी कोई नीची जाति का घोड़ी पर सवार होकर शादी करने नहीं जा सकता। कोई भी नीची जाति का ठाकुरों के कुएं से पानी नहीं पी सकता।
ऊंची जाति के लोगों के मंदिर में पूजा नहीं कर सकता। जाति-बिरादरी, दकियानूसी विचारों से भारत के हजारों गांव आज भी मुक्त नहीं हैं। वहां के लोग आज भी कीली हुई ज़िन्दगी जी रहे हैं और उसी का परिणाम है यह सब जो हो रहा है। जो मोखमपुरा में हुआ। और अब यह किसी भी कानून से खत्म होने वाला नहीं।
राशिफल 2 दिसम्बर 2025: ऐसे बीतेगा 12 राशि के जातकों का वर्ष के अंतिम माह का दूसरा दिन
विधु विनोद चोपड़ा की क्लासिक रोमांटिक फिल्म '1942: ए लव स्टोरी' की सिनेमाघरों में शानदार वापसी
शीत ऋतु में त्वचा और बालों के लिए संजीवनी है एलोवेरा, जानें उपयोग के तरीके
सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' ने पूरे किए 5,000 एपिसोड, अपने नन्हें बेटे संग पहुंचे अरमान
प्रदोष व्रत रखने से सभी कष्ट हो जाते हैं दूर, जानिए तिथि और पूजा विधि
पगड़ी में प्यार का तड़का, ‘रांझे नु हीर’ में कपिल का नया रोमांटिक अवतार
दिमाग की सेहत के लिए बेहद जरूरी 'मेमोरी विटामिन, ये हैं कोलीन के सोर्स
52 साल की उम्र में महिमा चौधरी ने संजय मिश्रा को पहनाई वरमाला, शादी के मंत्र सुन डरी एक्ट्रेस
Royal Enfield: नवंबर 2025 में 22% की रिकॉर्ड ग्रोथ, एक लाख से ज्यादा यूनिट्स की बिक्री
शादी की पहली सालगिरह पर शोभिता धुलिपाला ने पति नागा चैतन्य पर लुटाया प्यार
iStart Ideathon 2025 का जयपुर संभागीय फिनाले आयोजित
टेस्ला की भारत में धीमी शुरुआत, सितंबर से अब तक केवल 157 यूनिट की ही हुई बिक्री
बर्थडे स्पेशल : बुटीक में नौकरी, 500 रुपए की पगार, आज नाम बना ब्रांड
'बिग बॉस 19' से बेघर होने पर टूटी अशनूर कौर, बोलीं- काश तान्या की चोट के बारे में किसी ने पहले बताया होता
राशिफल 4 दिसंबर: जानें कैसा बीतेगा आपका दिन, मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का विस्तृत राशिफल
'मस्ती 4' को साइन करने में झिझक रही थीं एलनाज नोरौजी, कहा- 'इमेज पर गलत असर पड़ने का था डर'
राज निदिमोरू की एक्स वाइफ का पोस्ट वायरल, समांथा की शादी के बाद पहली प्रतिक्रिया
कलाकार को जीवन भर के संघर्ष के बाद सिर्फ मरने के बाद ही सम्मान मिलता है : दिलजीत दोसांझ
रिफॉर्म, परफॉर्म, ट्रांसफॉर्म पर काम जारी,’ भारत-रूस बिजनेस फोरम में बोले प्रधानमंत्री मोदी

PM मोदी का रूस को खास तोहफा, 30 दिनों के लिए मिलेगा भारत का फ्री ई-टूरिस्ट वीजा

इंडिगो सेवा बाधित मामले में उच्चस्तरीय जांच के आदेश: उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू
राशिफल 5 दिसंबर: 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा शुक्रवार का दिन, पढ़ें
लंदन के ‘सीन्स इन द स्क्वायर’ में शाहरुख-काजोल का स्टैच्यू, 'सिमरन' संग पोज देते दिखे 'राज'
मेरा सफर, चुनौतीपूर्ण होने के साथ-साथ संतुष्टिपूर्ण भी है - नुसरत भरुचा
'शोले' के री-रिलीज से पहले सामने आया फिल्म का मजेदार ट्रेलर, ताजा हुईं पुरानी यादें
बर्थडे स्पेशल : बुटीक में नौकरी, 500 रुपए की पगार, आज नाम बना ब्रांड
हॉलीवुड में कुछ बड़ा करना चाहती हैं प्रियंका चोपड़ा, कहा- अभी तो शुरुआत भी नहीं की
'डीडीएलजे' के 30 साल पूरे: लंदन में शाहरुख–काजोल की कांस्य प्रतिमा का अनावरण, अभिनेत्री ने जताई खुशी
क्सेनिया रियाबिनकिना से लेकर नतालिया कपचुक तक ये रूसी अभिनेत्रियां कर चुकी हैं हिंदी फिल्मों में काम
क्या अदाह शर्मा एलियन हैं? फैंस ऐसा सोचते हैं — और वजहें भी देते हैं
देश में बढ़ते वायु प्रदूषण पर रवीना टंडन ने जताई चिंता, लोगों से की अपील
शीत ऋतु में त्वचा और बालों के लिए संजीवनी है एलोवेरा, जानें उपयोग के तरीके
काशिका कपूर ने हाथ से कढ़े गाउन में बिखेरी ओल्ड-हॉलीवुड ग्लैमर की चमक
शतावरी: सिर्फ महिलाओं के लिए ही नहीं बल्कि पुरुषों के लिए भी है वरदान
डार्क सर्कल्स : आंखों के आसपास के ये काले घेरे शारीरिक थकान का भी देते हैं संकेत
'गर्भासन' से मजबूत करें कलाई, कंधे और रीढ़ की हड्डी, जानें सही विधि
मन, इंद्री और आत्मा को संतुलित करता है पादाभ्यंग, जानें किस तेल से मिलेंगे कितने लाभ
चाय की चुस्की के साथ सेहत का भी रखें ख्याल, आयुर्वेद से जानें सही तरीका
ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद करता है लहसुन, डायबिटीज के मरीजों के लिए बेहद फायेमंद
धीरे-धीरे कम होंगे डार्क सर्कल्स, अपनाएं ये दो मिनट की असरदार फेस एक्सरसाइज
रानी चटर्जी ने याद किए पुराने दिन, इस रोमांटिक गाने पर बनाया वीडियो
उबले आलू में छिपा है सेहत का खजाना, जानिए इसके आयुर्वेदिक गुण
नाश्ते के लिए बेस्ट है दलिया, पूरे शरीर को देगा एनर्जी का फुल डोज
मौसम के हिसाब से शरीर की सफाई जरूरी, आयुष मंत्रालय ने बताया आयुर्वेदिक तरीका
दिल और दिमाग के लिए बेहद फायदेमंद है छुहारा, जानें रात के समय इसके सेवन के लाभ
बालों को पोषण देगा प्याज का रस, झड़ने समेत कई समस्याओं से मिलेगी राहत
स्वास्थ्य के लिए वरदान है विधारा, जड़ से लेकर फूल तक सब फायदेमंद
पानी की कमी शरीर को बना देती है बीमारी का घर, जानिए आयुर्वेद की राय
इम्यून सिस्टम बूस्ट कर रोगों से छुटकारा देता है 'रसराज'
जोड़ों के दर्द से हाल बेहाल? अश्वगंधा से मिलेगी राहत
पूर्वोत्तानासन: पीठ दर्द और तनाव से पाएं मुक्ति, शरीर बनेगा मजबूत
खाने के बाद करें ये तीन योगासन, नींद और पाचन दोनों में होगा सुधार
केले में है गुण भरपूर, जानें इसके चौंकाने वाले फायदे
पेट दर्द, गैस या अपच, हर समस्या सिर्फ एक चम्मच अजवाइन से होगी खत्म
सर्दियों में खुद को रखें स्वस्थ, अपनाएं ये पांच स्टेप्स
सर्दी-जुकाम के साथ-साथ चेहरे पर ब्यूटी क्रीम की तरह काम करती है भाप, जानें अनगिनत फायदे
सर्दियों में बाल झड़ने से हैं परेशान तो इसे रोकने के लिए आयुर्वेद में हैं प्रभावी तरीके
विश्व मधुमेह दिवस: क्या है डायबिटीज, क्यों युवाओं में बढ़ रहे इसके मामले
सर्दी-जुकाम से लेकर त्वचा की देखभाल तक, हर दिन क्यों जरूरी है विटामिन सी
'त्रिदोषहर' है शहद, सही सेवन विधि बढ़ा सकती है इसके औधषीय गुण
सोते समय बच्चा बिस्तर पर कर देता है यूरिन? सिर्फ तन की नहीं, मन की भी है परेशानी
देखें आज 05/12/2025 का राशिफल
Romantic things you should do during your honeymoon
Rishabh Pant to donate match fee towards rescue operations in Uttarakhand
Telegram becomes most downloaded app on Google Play Store
WhatsApp working on new mention badge features for group chatsDaily Horoscope