• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

भाजपा विधायक के भतीजे के घर से चोरों ने किया लाखों का माल पार

Thieves carried away goods from BJP MLA nephew house in kanpur - Kanpur News in Hindi

कानपुर। बर्रा थानाक्षेत्र में शातिर चोरों ने बिल्हौर विधानसभा सीट से विजयी भाजपा विधायक के भतीजे के घर से मकान का ताला तोड़ लाखों के जेवर और हजारों नगदी पार कर दी। पड़ोसियों ने मकान का ताला टूटा देख मामले की जानकारी गृहस्वामी को दी। सूचना पर मौके पर पहुंचे गृहस्वामी ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने घटनास्थल पहुंच कर छानबीन और पीड़ित से तहरीर लेकर कार्यवाही शुरू कर दी है।
बर्रा आई ब्लाक विश्व बैंक निवासी दीपक चौधरी औरेया में शिक्षक है। दीपक बिल्हौर से नवनिर्वाचित भाजपा विधायक भगवती प्रसाद सागर के भतीजा है। भतीजे के मुताबिक रविवार की दोपहर वह परिवार के साथ गजनेर मामा के अंतिम संस्कार में गये थे। इसी बीच देर रात चोरों ने मकान का ताला तोड़ घर के भीतर रखे अलमारी से ढाई लाख के जेवर और 15 हजार नगदी पार कर दिया। सोमवार की सुबह पड़ोसियों द्वारा मकान का ताला टूटा होने की जानकारी पर पहुंचे गृहस्वामी ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस घटनास्थल पहुंची और छानबीन की। बर्रा इंस्पेक्टर गिरिजेश तिवारी ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर पुलिस चोरों की तलाश में लगा दी गई है।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Thieves carried away goods from BJP MLA nephew house in kanpur
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: thieves, carried, away, goods, bjp mla nephew, house, kanpur , hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, kanpur news, kanpur news in hindi, real time kanpur city news, real time news, kanpur news khas khabar, kanpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved