नई दिल्ली। उपकार और स्वीकार लूथरा की गैंग बीते कई सालों में 50 करोड़ रुपए के नकली सिक्के देशभर में चला चुकी है। गैंग नेपाल से ऑपरेट की जा रही थी और मुख्यरूप से उत्तर भारत में उसने ये सिक्के चलाए हैं। उपकार लूथरा नामक कुख्यात से हुई पूछताछ में यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने नकली सिक्के बनाने वाले गिरोह के सरगना को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 8500 रुपए के नकली सिक्के बरामद हुए हैं। फिलहाल, आरोपी से लगातार पूछताछ जारी है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
पुलिस की मानें तो 1 लाख रुपये का इनामी बदमाश उपकार लूथरा अपने सगे भाई के साथ मिलकर देश में नकली सिक्कों का सबसे बड़ा सिंडिकेट चला रहा था। यह गैंग अब तक 50 करोड़ रुपए के नकली सिक्के देशभर में चला चुकी है। पिछले साल पुलिस ने गिरोह के ठिकानों पर छापेमारी कर करीब साढ़े 6 लाख की कीमत के 5 और 10 रुपये के नकली सिक्के बरामद किए थे। उस वक्त खुलासा हुआ था कि दो भाई उपकार लूथरा और स्वीकार लूथरा बड़े पैमाने पर नकली सिक्के बनाने का गोरखधंधा चला रहे हैं।
इन्होंने नेपाल में भी नकली सिक्के बनाने की फैक्ट्री लगाई हुई थी और वहां भी बड़े पैमाने पर इन सिक्कों की सप्लाई का काम होता था। दिसंबर 2016 में स्वीकार लूथरा को गिरफ्तार कर लिया गया था। इसके बाद उपकार अकेला ही गैंग को संभाल रहा था। वह दिल्ली, हरियाणा और उत्तराखंड में नई फैक्ट्री लगाने की फिराक में था। फैक्ट्री लगाने के सिलसिले में वह दिल्ली आया था। तभी इसकी सूचना स्पेशल सेल को मिली और उसे कोंडली के एक होटल से गिरफ्तार कर लिया गया।
अधीर रंजन चौधरी की मांग : कनाडा में पीएम के कटआउट का अपमान करने, भारतीय झंडा जलाने वाले खालिस्तानी तत्वों पर करें कार्रवाई
केंद्रीय नेतृत्व ने नीतीश कुमार को साथ लेने का फैसला लिया तो भाजपा में हो जाएगा विद्रोह : सुशील मोदी
सैन्य गठबंधन नहीं, हम विवादों का शंतिपूर्ण हल चाहते हैं : सेनाध्यक्ष मनोज पांडे
Daily Horoscope