• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

राजस्थान दिवस पर होंगे कई कार्यक्रम, खेलेंगे सितोलिया और रुमाल झपट्टा

There will be many programs on Rajasthan Day - Sri Ganganagar News in Hindi

श्रीगंगानगर। राजस्थान दिवस के उपलक्ष्य में 18 से 30 मार्च तक कई कार्यक्रम होंगे। इसके तहत मशाल दौड़, मैराथन दौड़, विकास प्रदर्शनी, सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा खेलकूद प्रतियोगिताएं कराई जाएंगी। कलेक्ट्रेट सभा हॉल में राजस्थान दिवस से संबंधित बैठक में कलेक्टर ने आधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। 19 नवंबर तक ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिताएं होंगी। इनमें सितोलिया, रुमाल झपट्टा, कबड्डी, रस्साकसी तथा कुश्ती प्रतियोगिताएं होंगी। 20 मार्च की शाम 7 बजे मशाल दौड़ होगी। 22 मार्च को मैराथन दौड़ का आयोजन होगा।

जिला कलक्टर ने बताया कि 27 मार्च को मंदिरों में भजन पूजा, गुरुद्वारों में गुरबानी, गिरिजा घरों में प्रार्थनाएं करवाई जाएगी। इस कार्य का जिम्मा नगरपरिषद आयुक्त को सौंपा गया है। 29 मार्च को सूचना केन्द्र में सरकार के तीन वर्ष की उपलब्धियों की विकास प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। 29 व 30 मार्च को शहर के प्रमुख चौराहों, राजकीय भवनों पर लाइटिंग व सजावट होगी। यह कार्य नगरपरिषद द्वारा किया जाएगा। इसी प्रकार 30 मार्च को सायं 7 बजे से रात्रि 9 बजे तक इंदिरा वाटिका में सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में राजस्थानी गीत, नृत्य तथा चंग धमाल से संबंधित कार्यक्रम आकर्षण रहेंगे। बैठक में एडीएम प्रशासन करतार सिंह पूनिया, न्यास सचिव नखतदान सिंह बारहठ, उद्योग केन्द्र की महाप्रबंधक मंजू नैण गौदारा, एडीपीएस रीना छिम्पा, खेल अधिकारी सुरजीत सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक रमेश चंद शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-There will be many programs on Rajasthan Day
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: many, programs, rajasthan day, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, sri ganganagar news, sri ganganagar news in hindi, real time sri ganganagar city news, real time news, sri ganganagar news khas khabar, sri ganganagar news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved