- सुरेंद्र चतुर्वेदी-
देश के अभिजात्य वर्ग में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तराधिकारी को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। ऐसा नहीं है कि प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता में कोई कमी आई है या जनता में उनके प्रति निराशा है लेकिन अधिकांश वर्ग में यह धारणा है कि 2029 के बाद मोदी किसी और राजनेता को अपना उत्तराधिकारी बना कर जा सकते हैं। भाजपा के लिए आज भी मोदी बड़ा और विश्वसनीय चेहरा हैं। लेकिन मोदी को भी ऐसे उत्तराधिकारी की तलाश होगी जो उनके 2047 में महाशक्ति और विकसित भारत बनाने के उनके संकल्प को साकार कर सके।
ये भी आश्चर्यजनक है कि ये चर्चा भी भाजपा को लेकर ही है, कांग्रेस या अन्य क्षेत्रिय दलों में तो ये प्रश्न भी नहीं उठता। तो अब प्रश्न यह उठता है कि ऐसे कौन कौन से भाजपा नेता हैं जिनमें मोदी के बाद की संभावनाएं देखी जा रही हैं। 2013 में जब मोदी को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बनाया था, उस समय भाजपा के पास सुषमा स्वराज, राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, शिवराज सिंह और वसुंधरा राजे जैसे जननेता थे जिनके प्रति कार्यकर्ताओं और मतदाताओं का प्रबल आकर्षण था। हालांकि उस समय अरुण जेटली, वैंकय्या नायडू और अनंत कुमार जैसे नेता भी थे लेकिन वो चुनाव और पार्टी प्रबंधन में माहिर खिलाड़ी थे। इसीलिए लंबी ऊहापोह और मंथन के बीच भाजपा ने मोदी को प्रधानमंत्री पद का दावेदार घोषित कर दिया। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
तेरह साल बाद अब स्थिति बदल चुकी है। भाजपा का नया नेतृत्व तैयार है। गृह मंत्री अमित शाह, योगी आदित्यनाथ और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस पर सबकी निगाहें हैं। इनके अलावा राजनाथ सिंह और शिवराज सिंह को भी अनदेखा नहीं किया जा सकता परंतु उनकी उम्र उनको थका रही है। इसके अलावा अभी कोई और नजर नहीं आता। तो अब प्रश्न उठता है कि क्या मोदी के बाद का निर्णय सहजता से हो जाएगा ?
दरअसल मोदी के बाद के चुनाव में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की भूमिका बड़ी महत्वपूर्ण है। इसके बाद ही भाजपा संगठन या अन्य वर्ग की भूमिका तय होती है। इसलिए ये देखना महत्वपूर्ण होगा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ किसके साथ खड़ा है। उत्तर प्रदेश का चुनाव इस दिशा में पहला पड़ाव है। जहाँ योगी आदित्यनाथ के साथ संघ मजबूती से खड़ा है। यह चुनाव दोनों आपसी तालमेल के साथ ही लड़ रहे हैं। यदि भाजपा को उत्तरप्रदेश में विशाल अंतर वाली जीत मिलती है तो योगी की संभावनाएं दिल्ली में मजबूत होंगी। लेकिन यदि भाजपा की सरकार मामूली बहुमत के साथ बनती है तो योगी की दिल्ली की दावेदारी कमजोर हो जाएगी।
इसी प्रकार महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस भी भाजपा में उभरते नए चेहरों में से हैं। लेकिन अभी तक उनकी चमक वैसी नहीं बनी है जैसी योगी आदित्यनाथ की है। उनका अंदाज़ शहरी है। अभी देश में अपनी पहचान बनाने के लिए उनको कम से कम पाँच साल महाराष्ट्र छोड़ दिल्ली में टिकना पड़ेगा, जिसके लिए वो स्वयं तैयार नहीं दिखते हैं। केवल संघ के आशीर्वाद से मोदी के उत्तराधिकारी बन पाना उनके लिए संभव नहीं होगा। ऐसा ही प्रयोग नितिन गडकरी के साथ हो चुका है, जिनकी स्थिति सबके सामने ही है।
तीसरे व्यक्ति गृह मंत्री अमित शाह हैं।
ये कहना ग़लत नहीं होगा कि पिछले तेरह वर्षों से भाजपा को वो ही चला रहे हैं। वर्तमान भाजपा की उभरते हुए नेतृत्व को उन्होंने ही तराशा और सम्हाला है। योगी आदित्यनाथ हों, देवेंद्र फड़नवीस, हेमंत बिस्वा सरमा, शुभेंदु अधिकारी जैसे राजनेता हों या विनोद तावड़े, सुनील बंसल जैसे संगठकर्ता सब अमित शाह की ही देन हैं। गृह मंत्री के रूप में वे अपनी कार्यकुशलता का लोहा मनवा चुके हैं।
संसद में उनका प्रदर्शन विपक्षी नेताओं को मौन कर देता है, लेकिन दिक्कत यह है कि उनको राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ में उतनी स्वीकार्यता नहीं है जितनी मोदी, योगी या फड़नवीस को है। इसका कारण भी स्पष्ट है कि शाह ने भाजपा को संघ की परिपाटी से उलट आक्रमक राजनीतिक दल में बदल दिया।
इसलिए अभी इस प्रश्न का जवाब दूर है कि मोदी के बाद कौन ? लेकिन ये जरूर है कि उत्तरप्रदेश चुनाव के परिणाम इस बहस में तेजी लाएंगे कि मोदी का उत्तराधिकारी योगी आदित्यनाथ होने जा रहे हैं या अमित शाह।
नोटः लेखक सेंटर फॉर मीडिया रिसर्च एंड डेवलपमेंट जयपुर के निदेशक हैं।
सर्व पितृ अमावस्या पर करें ये उपाय, पितृ दोष से मिलेगी राहत
मुंबई में अर्चना गौतम के कैफे में हुई चोरी, सीसीटीवी फुटेज शेयर कर सभी से सतर्क रहने की अपील
राशिफल 5 अक्टूबर : कर्क और धनु राशि वालों को धनलाभ की संभावना, जानिए सभी 12 राशियों का हाल
अमिताभ ने खुद खोला राज, 'तूफान' में किया था माधुरी के गाने का कॉमिक वर्जन
बार-बार चक्कर आना सिर्फ थकान नहीं, इन वजहों से भी घूम सकता है सिर
कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा दूसरी बार बनने वाले हैं माता-पिता, खास अंदाज में दी खुशखबरी
राइज एंड फॉल सीजन 2 : स्वरा भास्कर और प्रियंका चाहर चौधरी में तीखी नोकझोंक, 'सिटी टास्क' में हुआ झगड़ा
योगाभ्यास की शुरुआत प्रार्थना से करना क्यों है जरूरी, आयुष मंत्रालय ने बताया महत्व
'ओम शांति ओम' से '1942: अ लव स्टोरी' तक, फराह खान ने दिखाई बिहाइंड-द-सीन्स झलक
अभिनेत्री तनिषा मुखर्जी पहुंचीं कैंची धाम, बाबा नीम करौली के किए दर्शन
IPL में छोड़ी छाप, यूपी टी20 लीग में भी किया प्रभावित, भुवनेश्वर की 'तपस्या' के आगे आखिरकार हारे सिलेक्टर्स
'वे मेरे को-स्टार, पड़ोसी और दोस्त थे', विनोद खन्ना को याद कर सिमी गरेवाल ने शेयर की पुरानी मेमोरी
कमर दर्द से हैं परेशान? पूर्ण शलभासन से मिलेगा आराम, बढ़ेगा रक्त प्रवाह
पीरियड्स के दौरान पहली बार वाया फेराटा पर्वत शिखर की चोटी पर पहुंची कुब्रा सैत
6 अक्टूबर का पंचांग : उत्तर दिशा में टाल दें यात्रा, सुबह 11:51 से दोपहर 12:38 बजे तक अभिजीत मुहूर्त
चेक बाउंस केस: राजपाल यादव के पास 1.15 करोड़, बाकी 85 लाख जमा करने को सुप्रीम कोर्ट ने दिया 13 अक्टूबर तक का वक्त
7 अक्टूबर का पंचांग : रात 7:18 से 8:52 बजे तक अमृतकाल, सुबह 11:45 से दोपहर 12:32 बजे तक रहेगा अभिजीत मुहूर्त
राशिफल: वृषभ, तुला और वृश्चिक रहें सतर्क, जानें 6 अक्टूबर को कैसा रहेगा आपका दिन
2027 चुनाव से पहले सीएम योगी का सपा पर तंज, बोले- 80 प्रतिशत एनडीए और 20 प्रतिशत पीडीए का रहेगा मुकाबला

रूस-यूक्रेन संघर्ष के समाधान के लिए संवाद और कूटनीति ही रास्ता : भारत

झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन की मां का निधन, राजनीतिक हलकों में शोक की लहर
राशिफल 7 अक्टूबर: इन राशियों को संभलकर बढ़ना होगा, जानें मेष से मीन तक का भविष्यफल
मुंबई में अर्चना गौतम के कैफे में हुई चोरी, सीसीटीवी फुटेज शेयर कर सभी से सतर्क रहने की अपील
'ओम शांति ओम' से '1942: अ लव स्टोरी' तक, फराह खान ने दिखाई बिहाइंड-द-सीन्स झलक
‘चुंबक’ के निर्देशक आतिश कपाड़िया का पहला नैरेशन याद कर बोलीं संदीपा धर, 'उन्होंने हर किरदार को खुद निभाकर सुनाया था'
अमिताभ ने खुद खोला राज, 'तूफान' में किया था माधुरी के गाने का कॉमिक वर्जन
'केबीसी' में माधुरी दीक्षित की शानदार एंट्री, अमिताभ बच्चन की फरमाइश पर 'काहे छेड़ छेड़ मोहे' पर किया डांस
'ये जवानी है दीवानी' की लारा ने खोला मदरहुड का राज, बच्चों की शरारतों को लेकर बदला नजरिया
'वे मेरे को-स्टार, पड़ोसी और दोस्त थे', विनोद खन्ना को याद कर सिमी गरेवाल ने शेयर की पुरानी मेमोरी
राइज एंड फॉल सीजन 2 : स्वरा भास्कर और प्रियंका चाहर चौधरी में तीखी नोकझोंक, 'सिटी टास्क' में हुआ झगड़ा
विनोद खन्ना की जयंती पर भावुक हुए जैकी श्रॉफ, पुरानी तस्वीरें शेयर कर बोले- 'हमेशा दिलों में रहेंगे'
कमर दर्द से हैं परेशान? पूर्ण शलभासन से मिलेगा आराम, बढ़ेगा रक्त प्रवाह
बार-बार चक्कर आना सिर्फ थकान नहीं, इन वजहों से भी घूम सकता है सिर
गणपति विसर्जन से पहले बप्पा के दर्शन करने पहुंचीं सारा अली खान, सुरभि चंदना और करिश्मा तन्ना
पति के साथ कॉमेडी शो देखने पहुंचीं प्रीति जिंटा, मैक्स अमिनी के शो की शेयर की झलकियां
किसी भी उम्र में हो सकता है मेनिनजाइटिस, जानें इसके लक्षण, कारण और बचाव के तरीके
डायरेक्टर इशिका के काम की दीवानी हुईं अदा खान, बोलीं- मैं तो बस देखती ही रह गई
योगाभ्यास की शुरुआत प्रार्थना से करना क्यों है जरूरी, आयुष मंत्रालय ने बताया महत्व
शरीर को डिटॉक्स और रीढ़ को लचीला बनाता है अर्ध मत्स्येन्द्रासन, जानें लाभ
'इसे सुनते ही डांस करने का मन करता है', हेली शाह का नवरात्र स्पेशल सॉन्ग 'गलगोटो' रिलीज
काम से मिलने वाला सुकून है सफलता की असली निशानी- नायला ग्रेवाल
रॉ के संस्थापक आर.एन. काओ की कहानी बड़े पर्दे पर लाएंगे करण जौहर, इस दिन रिलीज होगी फिल्म
कुणाल खेमू की 'वाइब' में उर्फी जावेद का कैमियो, बोलीं-बिना सोचे हां कर दिया
अर्चना पूरन सिंह ने कॉमेडी का असली नियम बताया, कहा- साथी कलाकार को बेहतर बनाना जरूरी
लारा दत्ता ने मां के अल्जाइमर से जूझने का किया जिक्र, बोलीं, 'इसे बढ़ती उम्र की बीमारी समझकर नजरअंदाज न करें'
शरीर और दिमाग के लिए फायदेमंद रोना, तनाव घटाने से लेकर आंखों की सफाई तक, जानें आंसुओं के फायदे
जिन इलाकों में लगे होते हैं खूब सारे पेड़, वहां बुजुर्ग आबादी रहती है डिप्रेशन से कोसों दूर: स्टडी में खुलासा
चेहरे की चमक से लेकर बालों की मजबूती तक, बादाम का तेल है कुदरती ब्यूटी टॉनिक
श्रीमद्भगवद्गीता के अनुसार कर्म की सिद्धि के लिए जरूरी हैं ये 5 कारक, जानिए सफलता के पीछे छिपा गहरा रहस्य
शरीर को लचीला और मन को शांत करता है गोमुखासन, जानें इसके फायदे
वास्तु शास्त्र के अनुसार रसोई के लिए सही रंगों का चुनाव और उनका महत्व
तनाव और थकान से हैं परेशान? रोज करें पश्चिमोत्तानासन, मन रहेगा शांत
बुजुर्गों के लिए योग है संजीवनी, आयुष मंत्रालय ने गिनाए नियमित अभ्यास के फायदे
'सजगता से करें अभ्यास, धैर्य से मिलेगी तरक्की', आयुष मंत्रालय ने माइंडफुल योग को लेकर दी सलाह
योग में आसनों का क्रम है जरूरी, पश्चिमोत्तानासन के बाद करें ये दो आसन
सूर्य नमस्कार से लेकर अर्ध मत्स्येन्द्रासन तक: किडनी को हेल्दी रखने के लिए रोजाना करें ये 9 योगासन
घर में तस्वीरें लगाते समय सिर्फ सुंदरता न देखें, वास्तु के अनुसार विषय और दिशा भी है मायने
योग साधना में उपयोगी मुद्राएं और बंध: मन की शांति से एकाग्रता तक, जानें इनके फायदे और सही तरीका
पेट की चर्बी से हैं परेशान? रोज करें उत्तानपादासन, जानें इसके फायदे
सारा दिन लैपटॉप पर बैठते हैं? रीढ़ की जकड़न और थकान दूर करेगा ये योगासन
मत्स्यासन: एक योग जो तनाव, थायराइड और पाचन को सुधारने में होता है असरदार
देखें आज 08/10/2026 का राशिफल
Romantic things you should do during your honeymoon
Rishabh Pant to donate match fee towards rescue operations in Uttarakhand
Telegram becomes most downloaded app on Google Play Store
WhatsApp working on new mention badge features for group chatsDaily Horoscope