नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राफेल के लिए प्रक्रिया बदल दी। साथ ही सैनिकों के लिए वन रैंक वन पेंशन लागू भी नहीं किया। राफेल के एक हवाई जहाज के लिए 1600 करोड़ रुपए दे दिए गए जो भ्रष्टाचार का बहुत बड़ा उदाहरण है। यह बात कांग्रेस अध्यक्ष गांधी ने शनिवार को पार्टी मुख्यालय में रिटायर्ड सैन्यकर्मियों से मिलने के दौरान कही। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
इस अवसर पर राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि सरकार ने सैनिकों के लिए ओआरओपी का वादा तो किया लेकिन उसे पूरा नहीं कर सकी। हमारी सरकार आएगी तो सैनिकों के लिए पेंशन स्कीम लागू करेगी। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि सरकार अंबानी को 30 हजार करोड़ रुपए दे सकती है लेकिन पूर्व सैन्यकर्मियों के लिए 19 हजार करोड़ रुपए नहीं दिए।
राहुल गांधी ने कहा-दुनिया में ऐसी शक्ति नहीं है जो हिंदुस्तान के संविधान को बदल सके
भाजपा के गोदाम में देश के सब भ्रष्टाचारी : अखिलेश यादव
नीतीश कुमार ने किया लालू यादव पर हमला, कहा- इतना ज्यादा बाल-बच्चा पैदा नहीं करना चाहिए...
Daily Horoscope