• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

भंगरोटू नलवाड मेले में अव्यवस्था का आलम, स्थानीय कलाकारों की अनदेखी

नेरचौक/शिमला। भंगरोटू नलवाड एवं देवता मेले में अव्यवस्था को लेकर जनता का प्रशासन के प्रति खासा रोष देखने को मिल रहा है। मेले में अव्यवस्था को लेकर जहां व्यापारियों ने मेले से किनारा कर लिया, वहीं सांस्कृतिक संध्याओं में भी कुछ लोगों की दखल-अंदाजी ने मनोरंजन को भी फीका कर दिया है। फलस्वरुप जहां मेले में लगाए गए सटालों में व्यापारियों के ना आने से खाली रह गए। वहीं सैरी वाले देवता सत् श्री देव बाला कामेश्वर व अन्य देवताओं को कुछ एक कारिंदों द्वारा न बुलाने से और कारदारों ने भी मेले में भेदभाव को देखते हुए दूरी बनाए रखी है। इस कारण मेले में आधे से अधिक आमंत्रित देवता भी नहीं पहुंचे हैं। सांस्कृतिक संध्याओं का हाल भी बुरा है। बारिश की बूंदाबांदी से बचने के लिए टैंट न होने के कारण लोगों को कुर्सियों को ही सर के ऊपर लेना पड़ा। क्षेत्र के कुछ अनुभवी लोगों जिनमें सुरेंद्र भदौरिया, राजीव रूपल, रमेश, नरेंद्र लखन पाल, विनोद, सुनील कुमार, गुलशन, योगेश लखनपाल आदि ने मेला आयोजन समिति पर आरोप जड़े हैं कि क्षेत्रीय कलाकारों को तवज्जो न देकर बाहरी कलाकारों को बुलाया गया है जिससे मजा किरकिरा हो गया है। सांस्कृतिक संध्याओं में स्थानीय कलाकारों के भाग लेने के लिए किसी प्रकार की कमेटी गठित नहीं की गई है। लोगों का कहना है कि यहां की स्थिति सांस्कृतिक संध्याओं के लिए बनाए गए मंच की स्थिति भी बदतर है। दर्शको व वीवीआईपी प्रशासनिक एवं विभागीय अधिकारियों को खुले आसमान के नीचे आम कुर्सियों पर बैठना पड़ रहा है। कहा जा सकता है कि मेले के आयोजन में पूरी तरह से अव्यवस्था का आलम है।

अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-The disorder in Bhangarotu Nalwad fair, Ignore local artists
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bhangarotu nalwad fair, local artists, public disorder, himachal news in hindi, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, shimla news, shimla news in hindi, real time shimla city news, real time news, shimla news khas khabar, shimla news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हिमाचल प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved