• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

किशनगढ़ फील्ड फायरिंग रेंज में फटा मोर्टार, बीएसएफ के चार जवान घायल

The cracked mortar in the Kishangarh field firing range, Four BSF jawans injured - Jaisalmer News in Hindi

जैसलमेर। किशनगढ़ फील्ड फायरिंग रेंज में गुरुवार शाम अभ्यास के दौरान एक मोर्टार फटने से बीएसएफ की 154वीं वाहिनी के 4 जवान घायल हो गए। उनमें से एक की हालत गंभीर है। हादसे की सूचना मिलने के बाद बीएसएफ के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और रामगढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जैसलमेर रेफर किया गया। जैसलमेर के वायुसेना स्थित आर्मी अस्पताल में उनका इलाज किया गया। गंभीर स्थिति को देखते हुए चारों को सेना के हेलिकॉप्टर द्वारा जोधपुर रेफर कर दिया। गौरतलब है कि सीमावर्ती जिले जैसलमेर के किशनगढ़ फील्ड फायरिंग रेंज में अभ्यास के दौरान मोर्टार फट जाने से गुजरात से आए 154वीं वाहिनी के चार जवान इंस्पेक्टर मोहनसिंह, हेडकांस्टेबल घनश्याम काला, कांस्टेबल विजय व कांस्टेबल मोहन वासु घायल हो गए। हेडकांस्टेबल घनश्याम काला की हालत नाजुक बताई जा रही है। हादसे की सूचना पर बीएसएफ के अधिकारी मौके पर पहुंचे। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जैसलमेर में वायुसेना स्थित आर्मी अस्पताल भेजा गया, वहां उनका प्राथमिक उपचार कर जोधपुर रेफर किया गया है। बीएसएफ के अधिकारियों ने फलौदी से हेलिकॉप्टर मंगवाया और उन्हें जोधपुर भेजा।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-The cracked mortar in the Kishangarh field firing range, Four BSF jawans injured
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: cracked, mortar, kishangarh field, firing range, four, bsf, jawans, injured, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, jaisalmer news, jaisalmer news in hindi, real time jaisalmer city news, real time news, jaisalmer news khas khabar, jaisalmer news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved