• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

कलेक्टर ने ग्राम भ्रमण के तहत कनोटिया में की जनसुनवाई

The collectors public hearing in Kanotia under village tour - Baran News in Hindi

बारां। जिला कलेक्टर डॉ. एस.पी. सिंह ने कहा कि आमजन की मूलभूत सेवाओं बिजली, पानी, सडक़, स्वास्थ्य से संबंधित समस्याओं का त्वरित निस्तारण कर राहत दी जानी चाहिए। डॉ. सिंह मंगलवार को ग्राम भ्रमण कार्यक्रम के तहत पंचायत समिति अटरू की ग्राम पंचायत कनोटिया के अटल सेवा केन्द्र में आयोजित जनसुनवाई में अधिकारियों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आमजन की बिजली, पानी, सडक़, स्वास्थ्य आदि से संबंधित समस्त समस्याओं को अटल सेवा केन्द्र पर लिखित में दर्ज करवाकर उसकी रसीद दी जानी चाहिए, जिससे समस्या को ऑनलाइन सम्पर्क पोर्टल पर दर्ज कर उसके निस्तारण के लिए की गई कार्रवाई की जानकारी भी ली जा सके। इस मौके पर आयोजित जनसुनवाई में बीपीएल सूची में नाम जुड़वाने, भूमि का पट्टा, देवनारायण मंदिर के समीप सुरक्षा दीवार बनाने, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पंजीकृत करने, किसान क्रेडिट कार्ड दिलवाने, अटल सेवा केन्द्र के पास तलाई से अतिक्रमण हटाने समेत विभिन्न समस्याओं के निस्तारण के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए गए।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-The collectors public hearing in Kanotia under village tour
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: collectors, public hearing, kanotia, village, tour, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, baran news, baran news in hindi, real time baran city news, real time news, baran news khas khabar, baran news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved