• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

सूफी गायक वडाली बंधु को मलाल, गीतों से लुप्त हो रहे हैं शब्द

Sufi singers walali brothers are missing from words, words are disappearing - Amritsar News in Hindi

अमृतसर। सूफियाना कलाम से हर दिल को मोह लेने वाले सूफी गायक पूरण चंद वडाली को मलाल है कि हिंदी व पंजाबी गीतों से शब्द लुप्त हो रहे हैं। वह कहते हैं कि आजकल गीतों में सिर्फ ढोल बजता है, `मुनादी नहीं होती। पंजाबी गीतों के मायने बदल रहे हैं। प्राचीन किस्से-कहानियों में हमने सुना है कि जब कोई राजा अपनी प्रजा को कोई संदेश देना चाहता था, वह ढोल बजवाकर मुनादी करवाता था। राजा का संदेश प्रजा सुनती थी और उसे शिरोधार्य करती थी। ठीक ऐसे ही गीतों में ढोल की थाप में ऐसे स्वर गुंजायमान होने चाहिए जिनमें समाज के लिए कोई संदेश निहितार्थ हो। पूरण चंद वडाली मंगलवार को रंजीत एवेन्यू स्थित एक होटल में अपने वीडियो आधारित एलबम जारी करने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इससे पूर्व पूरण चंद वडाली व प्यारेलाल वडाली के गीतों पर आधारित वीडियो एलबम रब्ब दा दीदार हो गया रिलीज किया गया। आजकल गीत कम है, धुनें ज्यादा
पूरण चंद वडाली ने कहा कि आजकल रैप चल रहा है। गीत कम है, धुनें ज्यादा है। हालांकि सुनने वाले लोगों की कमी नहीं है। गीतों का एक पैमाना होना चाहिए। ऐसे गीत हों जो लोगों के कानों पर पड़ें तो अमर हो जाएं। वडाली ने कहा कि रेडियो पर गीत सुनकर मन रस का भाव उमड़ता था। अब तो टीवी पर लोग अक्ख रस की अभिलाषा पूरी करते हैं। मुझे याद है कि मेरा गीत सुनकर एक बुजुर्ग आंखें बंद कर लेते थे। एक दिन इन बुजुर्ग के पोते ने पूछा कि दादाजी तुस्सीं वडाली जी दा गीत सुणके अक्खां क्यों बंद कर लैंदे हो? बुजुर्ग ने कहा कि मैंनू मन रस दा अहसास होंदा है। बच्चे को यह बात समझ नहीं आई तो बुजुर्ग ने कहा मैं अक्खां एसलई बंद करदा हां क्योंकि मैंनू वडाली जी जी मूंछा तों डर लगदा है।
रब्ब दा दीदार गीत के लेखक काला निजामपुरिया ने कहा कि वडाली ब्रदर्स ने पहली बार उनका गीत गाया है। मैंने वडाली साहब के बेटे लखविंदर वडाली से कहा था कि भापा जी से कहो कि मेरा एक गीत गा लें। लखविंदर ने कहा तू खुद ही बात कर ले। मैंने हिम्मत जुटाकर भापा जी से बात की तो उन्होंने मेरे सिर पर हाथ रख दिया। रब्ब दा दीदार गीत वैसा ही है जैसा तू माने या न माने दिलदारा असां तां तैनू रब्ब मन्नेया... है।
विधवा विवाह पर आधारित है एलबम
काला निजामपुरिया ने बताया कि एक विधवा जिसे समाज के तानों का सामना करना पड़ता है। सामाजिक मर्यादा के बांधकर रखा जाता है। वह होली नहीं खेल सकती। अपनी जिंदगी अपने ढंग से नहीं जी सकती। इन सबको को फोकस करते हुए इस एलबम को प्रस्तुत किया गया। वडाली ब्रदर्स ने इस गीत को अरबन हॉट में बैठ कर गाया है, जबकि वीडियो का फिल्मांकन गुरु नगरी की ओल्ड सिटी में हुआ है।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Sufi singers walali brothers are missing from words, words are disappearing
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: sufi singers walali brothers are missing from words, words are disappearing, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, amritsar news, amritsar news in hindi, real time amritsar city news, real time news, amritsar news khas khabar, amritsar news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

पंजाब से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved