आगरा। आगरा बार एसोसिएशन के चुनाव में अध्यक्ष पद पर सुधा शर्मा ने जीत दर्ज की है। उन्होंने अशोक शर्मा को हराया। [ यहां पति के जिंदा रहते महिलाएं हो जाती हैं विधवा] [ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]
आगरा बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव पांच सदस्यीय एल्डर कमेटी के निर्देशन में कराए गए। चुनाव में 478 मतदाताओं में से 419 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। एसोसिएशन के सचिव पद पर आनंद सारस्वत, संयुक्त सचिव पद पर भुवन प्रकाश ओझा, क्रीड़ा सचिव पद पर केके शर्मा, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर बीएन पचौरी को चुना गया है।
वहीं, एल्डर कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर प्रमोद कुमार शर्मा, कोषाध्यक्ष पद पर विजय पाल सिंह चौहान, पुस्तकालय सचिव पद पर रजभान सिंह और ऑडीटर सुब्रत मेहरा को निर्विरोध निर्वाचित किया गया।
सदस्य कार्यकारिणी के रूप में केएम गुप्ता, संजय गुप्ता, महताब सिंह, कुलदीप दीक्षित, रवि गुप्ता, चंदन सिंह राजपूत, शैलेंद्र रावत, महेंद्र पाल सिंह, विनोद शुक्ल एवं कफील राहत को भी निर्विरोध चुना गया।
600 से ज्यादा वकीलों ने 'न्यायपालिका पर दबाव' बनाने की कोशिश कर रहे समूह को लेकर CJI को लिखा पत्र,यहां पढ़े
उत्तराखंड के नानकमत्ता डेरा कार सेवा के प्रमुख बाबा तरसेम सिंह की गोली मारकर हत्या
पंजाब सीएम भगवंत मान के घर आई लक्ष्मी, पत्नी गुरप्रीत ने बेटी को दिया जन्म
Daily Horoscope