• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

बिटटू अपहरण कांड: परिजनों ने जताया चाचा पर शक, होगा नार्को टेस्ट

आगरा। आगरा के बहुचर्चित बिटटू अपहरण कांड में परिजनों ने उसके सगे चाचा पर संदेह जताया है। पुलिस हॉस्पिटल संचालक चाचा का नार्को टेस्ट कराएगी। पिछले एक सप्ताह में आगरा में ली पायल के संचालक राम कुमार अग्रवाल की उसके सगे भाई किंग पायल संचालक सोनू ने प्रोपर्टी कब्जाने के लिए हत्या करा दी थी। इसके बाद विभव नगर में कोल्ड स्टोरेज संचालक के घर दिनदहाडे लूट उन्हीं के भतीजे 12 वीं के छात्र ने कराई थी। पुलिस ने दोनों को ही जेल भेज दिया है।

इसी बीच आगरा के कमला नगर निवासी इंटीरियर डिजाइनर संजय अग्रवाल का सेंट पीटर्स में नौंवी का छात्र बिटटू का कोचिंग जाते समय पांच जनवरी 2016 को अपहरण कर लिया गया था। अभी तक बिटटू का पता नहीं चल सका है। यह मामला थाना न्यू आगरा पुलिस देख रही थी। परिजनों ने पुलिस अधिकारियों से संपर्क कर अपहरण कांड की जांच थाना हरीपर्वत ट्रांसफर करा ली है। इसके साथ ही उन्होंने बिटटू के अपहरण में उसके सगे चाचा पंकज अग्रवाल पर संदेह जताया है।

पंकज अग्रवाल का कमला नगर में सांई ट्रॉमा सेंटर है। इस मामले में पुलिस ने कोर्ट में पंकज अग्रवाल का नार्को टेस्ट कराने के लिए अर्जी दी है। पुलिस ने भी इस मामले को लेकर सक्रियता बढ़ा दी है। एक साल बाद भी यह मामला पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ है। 27 मार्च को बिटटू का जन्मदिन है। उसके परिजन एक साल से उसका इंतजार कर रहे हैं।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-student kidnap by her uncle in agra
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: student, kidnap, uncle, agra, police, crime, , hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, agra news, agra news in hindi, real time agra city news, real time news, agra news khas khabar, agra news in hindi
Khaskhabar UP Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved