• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

सकारात्मक वैश्विक संकेतों के चलते शेयर बाजार हरे निशान में खुला

Stock market opened in green mark on positive global cues - India News in Hindi

मुंबई । सकारात्मक वैश्विक संकेतों के चलते शेयर बाजार बुधवार के कारोबारी सत्र में हरे निशान में खुला। सुबह 9:26 बजे सेंसेक्स 155.81 अंक या 0.19 प्रतिशत बढ़कर 80,893.32 पर और निफ्टी 60 अंक या 0.25 प्रतिशत बढ़कर 24,602.80 पर था। शुरुआती कारोबार में मिडकैप और स्मॉलकैप में भी खरीदारी देखने को मिली। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 309.30 अंक या 0.54 प्रतिशत बढ़कर 57,826.40 पर और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 88.40 अंक या 0.49 प्रतिशत बढ़कर 18,210.75 पर बंद हुआ। सेंसेक्स में शामिल शेयरों में भारती एयरटेल, इटरनल (जोमैटो), टाटा मोटर्स, एमएंडएम, इंडसइंड बैंक, मारुति सुजुकी, टेक महिंद्रा, बजाज फाइनेंस, आईटीसी, एचयूएल और इंफोसिस टॉप गेनर्स थे। टीसीएस, अल्ट्राटेक सीमेंट, आईसीआईसीआई बैंक, टाइटन और सन फार्मा टॉप लूजर्स थे।
चॉइस ब्रोकिंग के इक्विटी रिसर्च एनालिस्ट मंदार भोजने ने कहा, "शुरुआती सपाट शुरुआत के बाद निफ्टी को 24,500 पर सपोर्ट मिल सकता है, उसके बाद 24,400 और 24,300 अहम स्तर होंगे। । तेजी की स्थिति में 24,800, 24,900 और 25,000 एक रुकावट का स्तर होगा।"
सेक्टोरल आधार पर ऑटो, आईटी, मीडिया और इन्फ्रा हरे निशान में थे, जबकि पीएसयू बैंक, फाइनेंशियल सर्विसेज, फार्मा, एफएमसीजी, मेटल और रियल्टी लाल निशान में थे।
अधिकांश एशियाई शेयर बाजार हरे निशान में कारोबार कर रहे थे। टोक्यो, शंघाई, हांगकांग, सियोल और जकार्ता सबसे ज्यादा बढ़ने वाले बाजार थे। मंगलवार को अमेरिकी बाजार हरे निशान में बंद हुए।
संस्थागत मोर्चे पर, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने 3 जून को लगातार तीसरे सत्र के लिए अपनी बिकवाली जारी रखी और 2,853.83 करोड़ रुपए के शेयर बेचे। वहीं, घरेलू संस्थागत निवेशक (डीआईआई) लगातार 11वें सत्र के लिए शुद्ध खरीदार बने रहे, जिन्होंने शेयरों में 5,907.97 करोड़ रुपए का निवेश किया।
भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को लाल निशान में बंद हुआ था।कारोबार के अंत में सेंसेक्स 636 .24 अंक या 0.78 प्रतिशत की गिरावट के साथ 80,737.51 और निफ्टी 174.10 अंक या 0.70 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 24,542.50 पर था।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Stock market opened in green mark on positive global cues
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: stock market, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved