• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

शेयर बाजार हरे निशान में बंद, डिफेंस शेयरों में हुई खरीदारी

Stock market closed in green, buying in defense shares - India News in Hindi

मुंबई । भारतीय शेयर बाजार बुधवार के कारोबारी सत्र में हरे निशान में बंद हुआ। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 182 अंक या 0.22 प्रतिशत की तेजी के साथ 81,330 और निफ्टी 88 अंक या 0.36 प्रतिशत की मजबूती के साथ 24,666 पर था। डिफेंस शेयरों में खरीदारी का सिलसिला आज भी जारी रहा। मिश्र धातु निगम का शेयर 14.91 प्रतिशत, बीईएल का शेयर 2.61 प्रतिशत, एचएएल का शेयर 3.68 प्रतिशत, डेटा पैटर्न (इंडिया) का शेयर 2.76 प्रतिशत, भारत डायनामिक्स का शेयर 0.59 प्रतिशत और सोलार इंडस्ट्रीज का शेयर करीब एक प्रतिशत की तेजी के साथ बंद हुआ। लार्जकैप की अपेक्षा मिडकैप और स्मॉलकैप में बड़ी खरीदारी हुई। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 615 अंक या 1.11 प्रतिशत की तेजी के साथ 56,136 और निफ्टी स्मॉलकैप इंडेक्स 244 अंक या 1.44 प्रतिशत की बढ़त के साथ 17,147 पर बंद हुआ।
बाजार में तेजी की एक वजह घटती खुदरा महंगाई को माना जा रहा है। अप्रैल में खुदरा महंगाई दर 3.16 प्रतिशत पर रही है, जो कि जुलाई 2019 के बाद महंगाई का सबसे निचला स्तर है।
सेक्टोरल आधार पर ऑटो, आईटी, पीएसयू बैंक, फार्मा, एफएमसीजी, मेटल, रियल्टी, एनर्जी और इन्फ्रा सबसे अधिक बढ़ने वाले इंडेक्स थे। केवल फाइनेंशियल सर्विसेज और प्राइवेट बैंक इंडेक्स ही लाल निशान में बंद हुए।
सेंसेक्स पैक में टाटा स्टील, इटरनल (जोमैटो), टेक महिंद्रा, एमएंडएम, इन्फोसिस, मारुति सुजुकी, इंडसइंड बैंक, एचसीएल टेक, टीसीएस, भारती एयरटेल, टाइटन, सन फार्मा, बजाज फाइनेंस और आईटीसी टॉप गेनर्स थे। एशियन पेंट्स, टाटा मोटर्स, कोटक महिंद्रा बैंक, एनटीपीसी, पावर ग्रिड, एचडीएफसी बैंक और आईसीआईसीआई बैंक टॉप लूजर्स थे।
शेयर बाजार की शुरुआत हरे निशान में हुई थी। सुबह 9:43 पर सेंसेक्स 467 अंक या 0.58 प्रतिशत की तेजी के साथ 81,615 और निफ्टी 158 अंक या 0.64 प्रतिशत की बढ़त के साथ 24,736 पर था।
विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने 13 मई को 476 करोड़ रुपए की इक्विटी बेची, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने तीसरे दिन अपनी खरीदारी जारी रखी और 4,273 करोड़ रुपए की इक्विटी में निवेश किए।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Stock market closed in green, buying in defense shares
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: stock market, defense shares, defense, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved