नई दिल्ली। पिछले कई दिनों कर्नाटक में राज्य के लिए अलग झंडे की मांग को
लेकर घमासान जारी है। इसी विवाद में कांग्रेस नेता शशि थरूर ने रविवार को
अपना पक्ष रखा है। पूर्व विदेश राज्य मंत्री ने कहा है कि राज्यों के अलग
झंडे को लेकर कोई विवाद नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा है कि देश के 29
राज्य अपना अलग झंडा रख सकते है और इसके लिए बिल्कुल स्पष्ट नियम है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
थरूर
ने कहा कि राज्यों के लिए अलग झंडे के औचित्य बिल्कुल स्पष्ट हैं। एक झंडा
एंटी नेशनल नहीं हो सकता, अगर वह राज्य की संस्कृति और जनता के बंधुत्व को
दर्शाता हो। उन्होंने कहा है कि इसके नियम कायदे बिल्कुल स्पष्ट होने
चाहिए कि किसी भी मौके पर राज्य का झंडा देश के तिरंगे झंडे का विकल्प नहीं
हो सकता। इसकी आकार छोटा होना चाहिए और जब दोनों झंडे एक साथ फहराए जा रहे
हो, तो राज्य का झंडा तिरंगे की ऊंचाई से नीचे ही फहराएगा।
पुलवामा हमला : इमरान खान को भारत ने दिया करारा जवाब, जानिए क्या कहा
तमिलनाडु में BJP और AIADMK के बीच गठबंधन, 5 सीटों पर लड़ेगी चुनाव
केंद्रीय कैबिनेट में सरकार का बड़ा फैसला, कर्मचारियों को दिया ये तोहफा
Daily Horoscope