• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

प्रदेश के तापमान में उतार चढ़ाव जारी

State temperature fluctuates - Jaipur News in Hindi

जयपुर। प्रदेश में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में उतार चढ़ाव जारी है। मौसम विभाग के अनुसार बीती रात सबसे कम 9.7 डिग्री सेल्सियस तापमान श्रीगंगानगर में रिकाॅर्ड किया गया। चूरू में न्यूनतम तापमान 12, पिलानी में 12.5 और भीलवाड़ा में 12.8 डिग्री तापमान रहा। अलवर में बीती रात का तापमान 13.4, फलौदी में 13.5, वनस्थली में 13.9, चितौड़गढ़ में 14.3, एरनपुरा रोड में 14.4, माउन्ट आबू और सीकर में 15 और डबोक में 15.1 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। जयपुर में बीती रात का तापमान 17.3 डिग्री सेल्सियस रहा। राज्य के अन्य स्थानों पर भी न्यूनतम तापमान 15 से 20 डिग्री के बीच रिकाॅर्ड किया गया। इस दौरान अधिकतम तापमान में भी उतार-चढ़ाव देखा गया। सर्वाधिक 33.7 डिग्री सेल्सियस तापमान जैसलमेर में दर्ज किया गया। जोधपुर में दिन का तापमान 33.6, अजमेर में 32.7, कोटा में 32.4, डबोक में 32, बीकानेर में 31.9, जयपुर में 30.4, और श्रीगंगानगर में 29.8 डिग्री रहा। शनिवार को मौसम विभाग ने प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की बारिश होने की बात कही है।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-State temperature fluctuates
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: state temperature fluctuates, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved