• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

राज्य स्तरीय नलवाडी मेले का विधिवत शुभारंभ

बिलासपुर। आज ऐतिहासिक लूहणु मैदान में राज्य स्तरीय नलवाडी मेले का शुभारंभ हुआ। इस मौके पर वन मंत्री ठाकर सिंह भरमौरी ने लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि मेले, पर्व-त्यौहार हमारी समृद्ध संस्कृति के परिचायक है। प्राचीन लोक सांस्कृतिक विरासत के प्रचार-प्रसार व संवर्धन के लिए यह मेले महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है। मेलों के आयोजनों से जहां हमारी नई पीढ़ी को रूबरू होने का अवसर मिलता, वहीं इनके आयोजनों से प्राचीन सांस्कृतिक धरोहर का सरंक्षण भी होता है। इससे पहले उन्होंने श्री लक्ष्मी नारायण मन्दिर में पूजा अर्चना की तथा बैल पूजन किया। भारी जनसमूह के साथ पारम्परिक वाद्यय यन्त्रों की ध्वनियों और लोक कलाकारों के नृत्य के साथ भव्य शोभायात्रा के पश्चात ऐतिहासिक लुहणू मैदान के मेला स्थल पर मंत्री महोदय द्वारा खूंटा गाडक़र तथा बैल पूजन व झण्डा फहराकर मेले का विधिवत शुभारम्भ किया गया। उन्होंने विभिन्न विभागों व स्वयंसेवी संस्थाओं द्वारा लगाई गई विकासात्मक व अन्य प्रदर्शनियों का विधिवत रूप से उदघाटन करके अवलोकन किया। इस अवसर पर उन्होंने जिला के विभिन्न वन विश्राम गृहों के कार्य को पूर्ण करने के लिए 56 लाख रू. अतिरिक्त धन देने की घोषणा की, जिसमें वन विश्राम गृह बन्दला के अधुरे कार्य को पूरा करने के लिए 5 लाख रू., हरलोग विश्राम गृह के लिए 18 लाख रू., मालाटिब्बा विश्राम गृह के लिए 15 लाख रू. तथा मल्होट विश्राम गृह के लिए 18 लाख रू. शामिल है। उन्होंने मेले में दर्शकों के मनोरंजन के लिए आमंत्रित किए गए सभी कलाकारों के दैनिक भत्ते में 50 रू. की बढोतरी करने का भी आश्वासन दिया।

अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-State Level Nalwadi fair duly inaugurated
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: lakshmi narayan temple, bull worship, himachal news in hindi, fair, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bilaspur news, bilaspur news in hindi, real time bilaspur city news, real time news, bilaspur news khas khabar, bilaspur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हिमाचल प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved