• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

सुशांत मामला : NCB ने मुंबई, गोवा से 6 और को किया गिरफ्तार

SSR case: NCB nabs 6 more from Mumbai, Goa - India News in Hindi

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले से जुड़े ड्रग एंगल की जांच के सिलसिले में एनसीबी, मुंबई जोन ने कम से कम छह और लोगों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने यहां रविवार को यह जानकारी दी।

मुंबई से गोवा तक जारी छापे में, जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े की अगुवाई वाली टीमों ने करमजीत सिंह आनंद (23) को गिरफ्तार किया है।

उसके पास से गांजा और चरस जैसे प्रतिबंधित मादक पदार्थ बरामद किए गए हैं।

एक गांजा आपूर्तिकर्ता, डिवान एंथनी फर्नांडीस, को दो अन्य लोगों के साथ दादर (पश्चिम), मुंबई से गिरफ्तार किया गया। एनसीबी ने उनके पास से आधा किलो गांजा बरामद किया है।

इसके अलावा, अंकुश अरेंजा (29) नाम के एक शख्स को पवई से पकड़ा गया था।

अरेंजा को करमजीत से प्रतिबंधित मादक पदार्थ के रिसीवर के रूप में बताया गया है और इसे उसी मामले में पहले गिरफ्तार एक अन्य आरोपी अनुज केशवानी को भी आपूर्ति की है।

एनसीबी ने अरेंजा के पास से 42 ग्राम चरस और 1,12,400 रुपये नकद बरामद किए हैं।

एनसीबी के उप निदेशक के.पी.एस. मल्होत्रा ने कहा कि एनसीबी, गोवा सब जोन ने इसी मामले में एक शख्स क्रिस कोस्टा को गिरफ्तार किया है और आगे की जांच चल रही है।

एनसीबी ने मीडिया के कुछ वर्गों में लगाई जा रही इन अटकलों का भी खंडन किया है कि बॉलीवुड की कई जानीमानी हस्तियां इसके रडार पर हैं या इसकी जांच की जा रही है। (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-SSR case: NCB nabs 6 more from Mumbai, Goa
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: ssr case, ncb nabs 6 more from mumbai, goa, mumbai, sushant singh rajput case, sushant singh rajput, sushant case, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved