• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

बाथटब में डूबने से हुई श्रीदेवी की मौत, खून में मिले अल्कोहल के अंश : रिपोर्ट

नई दिल्ली। बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री श्रीदेवी की मौत को लेकर एक बडी खबर आ रही है। मीडिया में चल रही खबरों अनुसार श्रीदेवी की मौत हार्ट अटैक से नहीं बल्कि बाथटब में डूबने से मौत हुई है।

इस बीच दुबई की अथॉरिटीज ने भारतीय दूतावास को श्रीदेवी की मौत से जुड़े सभी कागजात सौंप दिए हैं। हालांकि आधिकारिक तौर पर पोस्टमार्टम रिपोर्ट की बात सामने नहीं आई है लेकिन गल्फ न्यूज के हवाले से एक खबर में कहा गया है कि होटल के बाथटब में डूबने से श्रीदेवी की मौत हुई। उनके शरीर में अल्कोहल भी पाया गया।

श्रीदेवी मौत के बाद बाथरूम में पाई गई थीं। रिपोर्ट्स में कहा गया कि कार्डियक अरेस्ट के बाद वो बाथरूम में गिर गई थीं। जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था।


मुंबई में रात आठ बजे होगा विमान लैंड-
अस्पताल की तरफ से सारी औपचारिकताएं पूरी हो गई हैं और डेथ सर्टिफिकेट भी जारी कर दिया गया है। कुछ समय बाद वहां चार्टर विमान से श्रीदेवी का पार्थिव शरीर मुंबई के लिए रवाना होगा और उम्मीद की जा रही है कि यहां रात आठ बजे के आसपास विमान लैंड होगा।


दुबई में शॉपिंग के लिए रुकी श्रीदेवी-
दुबई में अपने पति बोनी कपूर के भांजे मोहित की शादी में भाग लेने के बाद शॉपिंग के लिए रुकी श्रीदेवी को शनिवार की देर रात दुबई के होटल में मौत हो गई थी। बाद में उन्हें अस्पताल ले जाने पर मृत घोषित किया गया। उद्योगपति अनिल अंबानी ने श्रीदेवी के पार्थिव शरीर को दुबई से मुंबई लाने के लिए 13 सीटों वाले निजी विमान (एम्ब्राएर-135बीजे) को पहले ही रवाना कर दिया था।

श्रीदेवी को डिनर के लिए ले जाना चाहते थे बोनी कपूर-
इससे पहले खलीज टाइम्स के हवाले से खबर आई थी कि बोनी कपूर और श्रीदेवी को दुबई से मुंबई के लिए निकलना था लेकिन मुंबई आने से पहले बोनी कपूर अपनी पत्नी श्रीदेवी को एक स्पेशल सरप्राइज देना चाहते थे। वह श्रीदेवी को डिनर के लिए ले जाना चाहते थे। उन्होंने शाम को श्रीदेवी को अपने प्लान के बारें में बताया, श्रीदेवी तुरंत तैयार हो गईं। दोनों ने 15 मिनट एक-दूसरे से बात की। फिर श्रीदेवी तैयार होने के लिए वॉशरूम में चली गईं।

श्रीदेवी बेसुध मिली थी बाथटब में-
बोनी कपूर उस दौरान श्रीदेवी का इंतजार कर रहे थे। जब वह कुछ देर तक बाहर नहीं आईं, तो बोनी ने दरवाजा खटखटाया। इसके बाद भी जब दरवाजा नहीं खुला, तो बोनी ने धक्का मारकर दरवाजा खोला।दरवाजा खुलते ही बोनी ने देखा कि श्रीदेवी बेसुध बाथ टब में पड़ी हुई हैं। उनके शरीर में कोई हरकत नहीं हो रही थी। बोनी ने श्रीदेवी को होश में लाने की कोशिश की, लेकिन उसका कोई नतीजा नहीं निकला। इसके बाद बोनी ने अपने दोस्त को फोन किया। करीब रात 9 बजे पुलिस को इस बारे में सूचना दी गई।


दुबई पुलिस ने बोनी कपूर का बयान किया दर्ज -
दुबई पुलिस ने इस मामले में पति बोनी कपूर का बयान दर्ज कर लिया है। चार अधिकारियों की एक टीम ने ऑडियो और वीडियो दोनों तरीके से बोनी का बयान रिकॉर्ड किया है। ये बयान करीब साढ़े तीन घंटे तक चला। दुबई पुलिस ने तीन और लोगों का भी स्टेटमेंट दर्ज किया है। ये वही लोग हैं जो बोनी के साथ श्रीदेवी को अस्पताल लेकर आए थे। इनके इलावा रशीद अस्पताल के दो डॉक्टरों और पांच और कर्मचारियों का भी बयान दर्ज किया है। सूत्रों की मानें तो अगर शव को अंत्येष्टि के लिए दूसरे देश भेजा जाना हो तो, प्रक्रिया और भी जटिल हो जाती है। इसके लिए सामान्य से ज्यादा प्रक्रियाओं से गुजरना पड़ता है।








ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Sridevi death due to accidental drowning in bathtub
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: sridevi, sridevi death, mortal remains, mumbai, actress sridevi, sridevi heart attack, dubai, boney kapoor, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved