• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

महिलाओं के लिए खेलकू की पुरस्कार राशि बढ़ी

Sports prize money increased for women - Panchkula News in Hindi

पंचकूला । हरियाणा की महिला एवं बाल विकास मंत्री कविता जैन ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा महिलाओं के लिए खंड, जिला व राज्य स्तर पर आयोजित की जाने वाली खेलकूद प्रतियोगिता के तहत दी जाने वाली पुरस्कार राशि में बढ़ोतरी की गई है। खंड स्तर पर प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ी को क्रमश: 2100, 1100 व 750 रुपये, जिला स्तर पर क्रमश: 4100, 3100 व 2100 रुपये तथा राज्य स्तर पर क्रमश: 11,000, 8100 व 4100 रुपये का इनाम दिया जाता है। इसके अलावा, राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रत्येक प्रतिभागी को भी एक हजार रुपये की राशि दी जाती है।वे मंगलवार को पंचकूला के सेक्टर-3 स्थित ताऊ देवीलाल खेल परिसर में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय महिला खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ करने उपरांत उपस्थित महिला खिलाडिय़ों को संबोधित कर रही थी। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि उन्होंने कहा कि खेलों को प्रोत्साहन देने के लिए हरियाणा सरकार राज्य, राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर के खिलाडिय़ों को विभिन्न सरकारी विभागों में नियुक्त करती है। वर्तमान सरकार ग्रामीण महिलाओं को घर की चारदीवारी से बाहर निकाल कर उन्हें खेलों के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए प्रयासरत है। सरकार की ओर से ग्रामीण महिलाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने तथा उनमें छुपी प्रतिभा निखारने के उद्देश्य से खंड स्तर पर ग्रामीण खेल प्रतियोगिता की योजना की शुरुआत की गई है। उन्होंने कहा कि हरियाणा की महिलाएं शिक्षा, संस्कृति, गायन, कला, चिकित्सा, समाज कल्याण, महिला सशक्तीकरण, खेल, पर्वतारोहण, सेना तथा अन्य बहुत से क्षेत्रों में शानदार काम करके समाज व प्रदेश की प्रगति में अपनी सक्रिय भूमिका निभा रही हंै। रोहतक की साक्षी मलिक ने रियो ओलंपिक में कुश्ती में कास्य पदक हासिल किया। इसी प्रकार पैरालंपिक में दीपा मलिक ने पदक हासिल कर पूरे देश का नाम रोशन किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के ओजस्वी नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा बालिकाओं व महिलाओं के कल्याण के लिए बहुत सी योजनाएं चलाई जा रही है , जिनमें सबला, किशोरी शक्ति योजना, बच्चों के लिए शिक्षा ऋण योजना, मातृत्व सहयोग योजना, आपकी बेटी हमारी बेटी योजना, हरियाणा कन्या कोष, सुकन्या समृद्धि योजना, समेकित बाल संरक्षण योजना इत्यादि शामिल हैं। उन्होंने कहा कि बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान में एनजीओ व आम जनता के सहयोग से उत्साहजनक परिणाम सामने आए है और हरियाणा अन्य राज्यों के लिए रोल मॉडल बना है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में पहले लिंगानुपात 830 था जोकि अब एक हजार लडक़ों के पीछे 930 है। हमारा लक्ष्य इसे 950 तक लेकर जाने का है। महिला एवं बाल विकास मंत्री ने विभिन्न जिलों से आई प्रतिभागियों, जिन्होंने राज्य स्तरीय महिला खेल प्रतियोगिता में भाग लिया तथा प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली खिलाडिय़ों को बधाई दी। इससे पूर्व उन्होंने ध्वजारोहण किया तथा खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ करने की घोषणा की। विभिन्न प्रतियोगिताओं में स्थान प्राप्त करने वाले विजेता खिलाडिय़ों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Sports prize money increased for women
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: sports prize money increased for women, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, panchkula news, panchkula news in hindi, real time panchkula city news, real time news, panchkula news khas khabar, panchkula news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved