• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

दक्षिण-पश्चिमी मानसून 3 दिन पहले अंडमान पहुंचा,सामान्य तिथि है 17 मई

नई दिल्ली। मानसून का कोई भरोसा नहीं, ये कहावत सच ही है। मौसम विभाग ने रविवार को कहा कि दक्षिण-पश्चिम मॉनसून अपने आगमन के पूर्व-अनुमानित कार्यक्रम से तीन दिन पहले ही निकोबार द्वीप समूह और समूचे दक्षिण अंडमान सागर पहुंच चुका है। दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के अंडमान निकोबार द्वीप समूह पहुंचने की सामान्य तारीख 17 मई है। मौसम विभाग ने कहा है,दक्षिण-पश्चिमी हवाओं के मजबूत होने, लगातार बादल छाने और बारिश होने के मद्देनजर दक्षिण-पश्चिम मॉनसून बंगाल की खाडी के दक्षिण पश्चिम के कुछ हिस्सों में, निकोबार द्वीप समूह में, समूचे दक्षिण अंडमान सागर और उत्तर अंडमान सागर के भागों पर रविवार को पहुंच गया। हालांकि मौसम विभाग के महानिदेशक केजी रमेश ने कहा कि यह अनुमान लगाना बहुत जल्दबाजी होगी कि मॉनसून केरल तट पर तय कार्यक्रम से पहले दस्तक देगा या नहीं। केरल में मॉनसून के दस्तक देने की सामान्य तारीख एक जून है, जिसे भारत में मॉनसून के आधिकारिक रूप से आगमन की तारीख माना जाता है। रमेश ने बताया कि मौजूदा परिस्थितियों से यह संभावना नहीं बनती कि मॉनसून के अंडमान निकोबार द्वीप समूह जल्द पहुंचने के चलते यह समय से पहले केरल में भी दस्तक दे सकता है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-south western monsoon reaches andaman islands three days in advance
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: south western monsoon, andaman islands, advance, imd, skymet, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved