नई दिल्ली। जब पांच राज्यों के चुनाव परिणाम शनिवार को सामने आने वाले हैं,
तब कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी देश में मौजूद नहीं रहेंगी। पार्टी से
जु़डे सूत्रों ने बताया कि वह इलाज के लिए विदेश जा रही हैं। इस तरह से वह
विधानसभा चुनावों के नतीजे के पहले भारत में मौजूद नहीं रहेंगी। [ अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]
बीमारी के
चलते उन्होंने चुनाव प्रचार में भी हिस्सा नहीं लिया था। 1998 में पार्टी
की कमान संभालने के बाद यह पहला मौका था जब उन्होंने चुनाव प्रचार में
हिस्सा नहीं लिया।
सात माह पहले उन्होंने वाराणसी में रोड शो किया था जहां से उन्होंने उत्तर
प्रदेश में पार्टी के चुनाव प्रचार का सांकेतिक आगाज किया था। हालांकि रोड
शो के दौरान तबियत बिगड जाने से उन्हें दौरा बीच में ही छोडना पडा था।
बीते मंगलवार को वह इलाज के लिए विदेश रवाना हो गईं थी और 22 मार्च तक देश
वापस आने की उम्मीद है।
बिहार महागठबंधन में सीट बंटवारे पर सहमति बनी: RJD 26 ,कांग्रेस 9 सीटों पर चुनाव लड़ेगी
'बहुत सकून मिला है', अंसारी की मौत के बाद पीड़िता का बयान
बिल गेट्स ने लिया मोदी का इंटरव्यू: PM बोले-भारत जैसे लोकतांत्रिक देश में डीपफेक एक बड़ी चिंता
Daily Horoscope