• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

देश के विकास के लिए महिलाओं का सशक्त होना जरूरी : स्मृति

Smriti Zubin Irani says Women became economically sufficient - Nuh News in Hindi

नूह। देश के विकास के लिए महिलाओं का सशक्तिकरण होना आवश्यक है। महिलाएं आर्थिक रूप से स्वाबलंबी बनने के साथ सशक्त बनें। क्योंकि जब एक परिवार पर विपदा आती है तो सबसे पहले उस विपदा को परिवार की महिलाए झेलती हैं। उक्त वक्तव्य केन्द्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति जुबिन ईरानी ने पुन्हाना उपमंडल के बिछौर गांव के स्कूल में महिला सशक्तीकरण समारोह कार्यक्रम में महिलाओं को सम्बोंधित करते हुए कहे।

इस अवसर पर महिलाओं को सम्बोंधित करते हुए उन्होंने कहा कि वे अपने अधिकारों व कर्तव्य को पहचाने और स्वाबलंबी बने ताकि वे उन्हें किसी पर आश्रित न रहना पड़े। वे खुद समाज के विकास में भागीदारी निभाएं। ईरानी ने कहा कि महिलाएं सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को क्रियांवित करवाने में अपना सहयोग दें और इस बारे में अन्य महिलाओं को भी जागरुक करें। क्योंकि जब तक विकास में महिलाओं की बराबर की भागीदारिता नहीं होगी तब तक पूर्ण विकास संभव नहीं है।

उन्होंने कहा कि मेवात क्षेत्र शिक्षा की दृष्टि से अभी भी काफी पीछे है। इस बारे में महिलाओं को शिक्षित होकर आगे आना होगा। एक शिक्षित महिला दो परिवारों के विकास में सहयोग करती है। मेवात क्षेत्र का प्रदेश में लिंगानुपात काफी बेहतर है और बेटी बचाने में अच्छा है। लेकिन बेटी पढ़ाने में पीछे है। इस ओर हमें अधिक ध्यान देना होगा ताकि हमारी बेटियां व महिलाएं पढ़-लिखकर एक अच्छे राष्ट्र का निर्माण कर सकें। केंद्र सरकार द्वारा बहुत सी योजनाएं महिलाओं के उत्थान के लिए चलाई जा रही है। जिनमें अटल पेंशन योजना, सुकन्या समृद्धि, मेडिकल क्लेम, सावधि जमा, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ जैसी अनेकों योजनाएं शामिल है। उन्होंने ग्रामीण महिलाओं को जागरुक करते हुए कहा कि वे सरकार द्वारा चलाई जा रही प्रधानमंत्री बीमा योजना मेें साल में 12 रुपए देकर दो लाख रुपए तक का बीमा करा सकती है। ऐसी अनेकों स्कीम हरियाणा द्वारा चलाई जा रही है।

मेवात में बने विश्वविद्यालय

बिछोर गांव की सरपंच अंजुम जेलदार ने केंद्रीय मंत्री के सामने मेवात में विश्वविद्यालय बनाए जाने की मांग रखी। उन्होंने अपने गांव की कुछ मांगे भी रखी। जिनमें गांव के स्कूल का दर्जा आठवीं से बढ़ाकर दसवीं करने, बिछोर गांव में पीने के पानी की समस्या दूर करने, गांव के विकास के लिए एक करोड़ रुपए की मांग की। जिस पर केंद्रीय मंत्री ने सभी मांगों संबधित मंत्रियों के सामने रखने का आश्वासन दिया। इसके अलावा गांव मे पानी व सडक की समस्याओं को लेकर मौके पर ही एसडीएम को समाधान करने के आदेश दिए।

इस अवसर पर एसडीएम पुन्हाना अनीश यादव, भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप देशवाल, भाजपा नेता इकबाल जेलदार, महिला मोर्चा भाजपा की प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सुमन, गीता खामी प्रदेश उपाध्यक्ष, कुसुम रानी जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा रोहतक, चेतना अरोड़ा मीडिया प्रभारी महिला मोर्चा, ऊषा शर्मा जिला महामंत्री महिला मोर्चा रोहतक, मीना भाटिया, रेनू भाटिया प्रदेश प्रवक्ता फरीदाबाद सहित अनेक भाजपा नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे।

[ शेविंग करते समय जीरो मशीन में करंट आया, नाई की मौत, फाल्ट बना वजह]

[ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

यह भी पढ़े

Web Title-Smriti Zubin Irani says Women became economically sufficient
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: union, textiles, minister, smriti zubin irani, smriti, irani , women, became, economically, sufficient, , hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, nuh news, nuh news in hindi, real time nuh city news, real time news, nuh news khas khabar, nuh news in hindi
Khaskhabar Haryana Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved