नई दिल्ली। महिंद्रा समूह के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने मैसूर के एक ऐसे व्यक्ति की कहानी साझा की है जिसने अपनी मां को तीर्थयात्रा पर ले जाने के लिए अपनी नौकरी छोड़ दी। उन्होंने उस व्यक्ति को इस यात्रा के लिए एक महिंद्रा केयूवी 100 एनएक्सटी उपहार देने का प्रस्ताव भी दिया। महिंद्रा ने ट्विटर पर लिखा, "एक खूबसूरत कहानी। एक मां के लिए प्यार की कहानी लेकिन साथ ही देश के लिए प्यार की भी कहानी।" ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
उन्होंने आगे लिखा, "अगर आप इनका संपर्क मुझसे करा सकते हैं तो मैं व्यक्तिगत रूप से उन्हें महिंद्रा केयूवी 100 एनएक्सटी उपहार में देना चाहूंगा जिससे वे अपनी अगली यात्रा पर अपनी मां को उसमें ले जा सकें।"
एक ट्विटर यूजर ने उन्हें रिप्लाई दिया, "यह देखकर मेरे मन में भी यही विचार आया था..श्रवण कुमार की जगह ये कृष्ण कुमार हैं. कोई अंतर नहीं।"
एक अन्य यूजर ने लिखा, "आनंद महिंद्रा सर, आम आदमी की सहायता करने और उसे प्रेरित करने के लिए मैं आपको सलाम करता हूं। लगभग दो साल पहले तीन-पहिया वाहन को मोडीफाइड स्कॉर्पियो में बदलने पर आपने मिस्टर मनोज को चार-पहिया वाहन महिंद्रा सप्रो उपहार में दी थी।"
लोकसभा चुनाव 2024: राजस्थान में 1बजे तक 33.73% मतदान दर्ज,यहां देखे 12 सीटों में कितना मतदान हुआ
लोकसभा चुनाव 2024 : जिन 102 सीटों पर हो रही है वोटिंग, जाने कैसा रहा था 2019 में उनका नतीजा
लोकसभा चुनाव 2024: 1बजे तक बिहार में 32.41%,J&K में 43.11% मतदान दर्ज,सबसे अधिक पश्चिम बंगाल में 50.96% मतदान हुआ
Daily Horoscope