रोहतक। यहां शिवाजी कॉलोनी थानाक्षेत्र में एक युवक को गोली मार दी गई। युवक सेना भर्ती की तैयार कर रहा था और गांव रिटौली में नहर किनारे दौड़ लगा रहा था। गोली लगने के बाद उसके साथ दौड़ लगा रहे अन्य युवकों ने उसे घायल अवस्था में पीजीआई अस्पताल पहुंचाया।
12वीं कक्षा में पढ़ने वाले घायल अजय का कहना है कि उनकी किसी के साथ कोई रंजिश भी नहीं है। उसे नहीं पता कि उसे गोली क्यों मारी गई।
अजय ने बताया कि वह सबसे आगे दौड़ रहा था। उसके साथी कुछ पीछे थे। उसी समय बाइक पर दो युवक आए, जिन्होंने मुंह पर कपड़ा बांधा हुआ था। युवकों ने उस पर गोली चला दी। अजय के पैर में गोली लगी। जिसके बाद वह गिर गया। अजय की हालत ठीक है।
अशांत पड़ोसियों के बीच चट्टान की तरह अटल खड़ा भारत, ताकत देख दुनिया हैरान
सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने की न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा को इलाहाबाद हाईकोर्ट वापस भेजने की सिफारिश
संविधान को किसी भी कीमत पर बदलने नहीं देंगे, जरूरत पड़ने पर बसपा संघर्ष के लिए तैयार : मायावती
Daily Horoscope