• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

शरद पवार का बडा ऐलान, नहीं लडेंगे 2019 का लोकसभा चुनाव

Sharad Pawar Wont Contest 2019 Lok Sabha Polls : Jitendra Ahwad - India News in Hindi

मुंबई। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख शरद पवार 2019 का लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। पार्टी नेता जितेंद्र आव्हाड ने शनिवार को यह जानकारी दी। पवार के पुणे लोकसभा सीट से चुनाव लडऩे के कयासों पर विराम लगाते हुए आव्हाड ने बताया कि पवार ने 2014 में ही स्पष्ट कर दिया था कि वह अगला लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। मुंबई-कुर्ला से एनसीपी विधायक ने कहा, ‘पवार ने पार्टी से उनके नाम पर विचार नहीं करने को कहा क्योंकि वह प्रत्याशी नहीं बनेंगे। आज की बैठक में, पवार ने कहा कि वह (लोकसभा चुनाव की) दौड़ में नहीं है। किसी को भी उनका नाम प्रस्तावित नहीं करना चाहिए।’ आव्हाड ने इस बात से भी इनकार किया कि एनसीपी प्रमुख ने मवाल लोकसभा सीट से पार्थ पवार की उम्मीदवारी का विरोध किया है। पार्थ पवार वरिष्ठ नेता अजित पवार के बेटे है। आव्हाड ने कहा, ‘प्रारंभिक चर्चा जारी है। पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा के बाद नाम को अंतिम रूप दिया जाएगा।’ पूर्व केंद्रीय कृषि मंत्री पवार पार्टी की राज्य इकाई के दफ्तर में एनसीपी के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के साथ अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों पर चर्चा के लिए पिछले दो दिन से बैठक कर रहे हैं।
यह बैठक शनिवार सुबह शुरू हुई। एक अन्य घटनाक्रम में, महाराष्ट्र एनसीपी प्रमुख सुनील तटकरे ने कहा कि अगर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भास्कर जाधव रायगढ़ सीट से लोकसभा चुनाव लडऩे के इच्छुक हैं तो वह अपने कदम पीछे खींच लेंगे। एनसीपी ने कांग्रेस के साथ गठबंधन की बातचीत में राज्य की आधी लोकसभा सीटें मांगी हैं। महाराष्ट्र में 48 लोकसभा सीटें हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Sharad Pawar Wont Contest 2019 Lok Sabha Polls : Jitendra Ahwad
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: sharad pawar, lok sabha polls, jitendra ahwad, ncp president sharad pawar, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved