नयी दिल्ली। दिल्ली पुलिस को बीते तीन बरस में अपने ही कर्मियों के खिलाफ
70 हजार से ज्यादा शिकायतें मिलीं, लेकिन जांच केवल 535 मामलों में की गई
और इस दौरान विभाग ने 488 कर्मियों को निलंबित किया जबकि लगभग 40
कर्मचारियों को सेवा से बर्खास्त कर दिया।
वर्ष 2014, 2015 और 2016 में दिल्ली पुलिस को 70724 शिकायतें मिलीं लेकिन
उसने महज 535 शिकायतों पर ही जांच शुरू की।
दिल्ली के आरटीआई कार्यकर्ता युसूफ नकी ने दिल्ली पुलिस से तीन वर्ष में
पुलिस अधिकारियों और कर्मियों के खिलाफ आई शिकायतों के बाबत जानकारी मांगी
थी। साथ ही उन्होंने यह भी पूछा था कि कितनी शिकायतों पर जांच की गई और
कितने कर्मचारियों को निलंबित या बर्खास्त किया गया।
सेलम में मोदी का दिखा अनोखा अंदाज, 11 शक्ति अम्माओं का मंच पर किया सम्मान
हरियाणा मंत्रिमंडल विस्तार: डॉ. कमल गुप्ता,सीमा त्रिखा, महिपाल ढांडा ने मंत्री पद की शपथ ली
उपेंद्र कुशवाहा से मिले विनोद तावड़े, लोकसभा की एक सीट के साथ ही एक MLC सीट भी मिलेगी
Daily Horoscope