मुंबई। वित्त मंत्री अरुण जेटली द्वारा पेश किए गए बजट के बाद शेयर बाजार में मातम पसरा हुआ है। शेयर बाजार में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। सेंसेक्स करीब 600 अंक लुढक़ चुका है। वहीं, निफ्टी भी 190 अंक से नीचे आ गया है। देश के शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में शुक्रवार को तेज गिरावट का रुख है। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सुबह 9.54 बजे 331.41 अंकों की गिरावट के साथ 35,575.25 पर और निफ्टी भी लगभग इसी समय 94.05 अंकों की कमजोरी के साथ 10,922.85 पर कारोबार करते देखे गए। फिलहाल, सेंसेक्स 475 अंक लुढक़कर 35,500 के नीचे ट्रेड कर रहा है। निफ्टी भी 150 अंकों की गिरावट के साथ 10,900 के नीचे ट्रेड कर रहा है। ज्यादातर बैंकों के शेयर लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
शेयर बाजार में गिरावट का कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में दबाव, स्थानीय कारण और बजट का असर भी माना जा रहा है। बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 199.06 अंकों की गिरावट के साथ 35,707.60 पर, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 78.7 अंकों की गिरावट के साथ 10,938.20 पर खुला। इससे पहले गुरुवार को भी आम बजट पेश होने के बाद शेयर बाजार में गिरावट दर्ज की गई थी। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 58.36 अंकों की गिरावट के साथ 35,906.66 पर और निफ्टी 10.80 अंकों की गिरावट के साथ 11,016.90 पर बंद हुआ था।
दीर्घकालिक पूंजीगत लाभ (एलटीसीजी) कर की घोषणा के बाद से इसमें गिरावट होने लगी। अब एक साल बाद शेयर बेचने पर अगर एक लाख रुपये का मुनाफा होता है तो इस पर 10 फीसदी कर चुकाना होगा। अभी एक साल से कम समय में शेयर बेचने पर 15 फीसदी का अल्पकालिक पूंजी लाभ कर देना होता है। इसमें कोई बदलाव नहीं किया गया है। नए कर से सरकार को 36,000 करोड़ रुपये की आय होगी।
लोकसभा चुनाव 2024 का पहला चरण - त्रिपुरा, सिक्किम में 80 फीसदी से ज्यादा मतदान, बिहार में 50 फीसदी से कम मतदान
राहुल की कप्तानी पारी, लखनऊ ने सीएसके को आठ विकेट से हराया
केन्या में भारी बारिश से 32 लोगों की मौत
Daily Horoscope