• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

Sensex : शेयर बाजार बड़ी गिरावट, खुलते ही 600 अंक गिरा सेंसेक्‍स

Sensex crashes 600 pts, Nifty below 10,800; India VIX up 14 percent - India News in Hindi

नई दिल्ली। सप्ताह के पहले कारोबारी दिन शेयर बाजार बड़ी गिरावट के साथ खुला। कारोबार के शुरू में ही सेंसेक्स करीब 600 अंकों से ज्‍यादा टूट गया। सेंसेक्स 595 अंकों की गिरावट के साथ 36523 के स्तर पर आ गया है। वहीं निफ्टी भी 175 अंक टूटकर 10821 के स्तर पर आ गया। दरअसल, वैश्विक बाजारों में सेलआफ और कश्मीर पर राजनैतिक अस्थिरता के बीच घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है।

सुबह 9:40 तक सेंसेक्स 557 अंक तक ढहकर 36,561.21 पर आ गया। इस समय केवल तीन शेयर ही हरे निशान में दिख रहे थे। वहीं निफ्टी भी 170 अंक तक गिर गया। निफ्टी के भी तीन ही शेयर फायदे में दिखाई दिए। बीएसई में केवल एचडीएफसी ही हरे निशान के साथ दिखा।

निफ्टी पर आईटी को छोड़कर सभी इंडेक्स में गिरावट है। मेटल और पीएसयू बैंक इंडेक्स में करीब 4 फीसदी गिरावट देखी जा रही है। बैंक निफ्टी में 653.35 अंक यानी 2.32 फीसदी गिरावट है। यह 27,551.60 के स्तजर पर आ गया है। वेदांता और इंडियाबुल्स हाउसिंग में लगभग 5 फीसदी गिरावट है। वहीं यस बैंक 6 फीसदी टूटा है। रिलायंस इंडस्ट्रीज में भी 3 फीसदी गिरावट है। वहीं रुपया आज के कारोबार में करीब 56 पैसे टूटकर 70.15 के स्तर पर आ गया जो 2.5 महीने का सबसे निचला स्तर है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Sensex crashes 600 pts, Nifty below 10,800; India VIX up 14 percent
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: sensex crashes 600 pts, nifty below 10, 800, business news, market news, sensex news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved