लखनऊ/लखीमपुर। पुलिस को
अपनी शिकायत पेटिका से फेसबुक और व्हाट्सएप के पांच स्क्रीनशॉट मिले। स्क्रीनशॉट
में जो संदेश हैं, वह कथित तौर पर भड़काऊ है। पुलिस ने संज्ञान लेते हुए
स्क्रीनशॉट को साक्ष्य मानते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया है। आपत्तिजनक वीडियो वायरल
होने के बाद मचे बवाल को सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों ने खूब हवा दी है।
व्हाट्सएप और फेसबुक पर सैकड़ों भड़काऊ संदेश पोस्ट किए गए। प्रशासन को शहरी
क्षेत्र में कर्फ्यू लगाना पड़ा।
[ अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]
तीन दिन बाद शहर के हालात पूरी तरह सामान्य हो गए थे। शहर पहले की तरह पटरी पर लौट
आया था। अब इन भड़काऊ संदेशों की शिकायत पुलिस को मिलने लगी है। जनता खुद भड़काऊ
पोस्ट की शिकायत पुलिस से कर रही है। कई लोग अपना नाम छिपाकर पुलिस की शिकायत
पेटिका में फेसबुक और व्हाट्सएप के स्क्रीनशॉट के प्रिंट आउट डाल रहे हैं।
कोतवाली पुलिस के साथ शिकायत पेटिका से पांच स्क्रीनशॉट मिले हैं। पांचों में
भड़काऊ संदेश लिखे गए हैं। बवाल के दौरान यह पोस्ट व्हाट्सएप और फेसबुक पर डाली
गई। इन स्क्रीनशॉट से पुलिस को तीन नाम मिले हैं। संकटा देवी चौकी इंचार्ज ने
तीनों युवकों के खिलाफ वादी बनकर मुकदमा दर्ज कराया है।
लोकसभा चुनाव 2024 : देश की 102 सीटों पर छिटपुट घटनाओं को छोड़ शांतिपूर्ण रहा मतदान
लोकसभा चुनाव 2024: देश की 102 सीटों पर कुल 59.71% मतदान दर्ज
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
Daily Horoscope