• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

SC ने पूछा, पुराने नोट जमा के लिए 30 मार्च डेडलाइन वादे का क्या हुआ?

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नोटबंदी से जुड़ी याचिका पर सुनवाई करते हुए केंद्र सरकार से पूछा कि क्या पुराने 500 और 1000 के नोटों को जमा कराने के लिए बैंकों को एक और मौका दिया जा सकता है। शीर्ष अदालत ने केंद्र सरकार और रिजर्व बैंक को नोटिस जारी किया। मामले की अगली सुनवाई 11 अप्रैल को होगी। मामले की सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार पर सवाल उठाए कि पहले पीएम ने भरोसा दिलाया कि पुराने नोट जमा कराने की मियाद 30 दिसंबर से आगे बढ़ेगी। जवाब में केन्द्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट से कहा है प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की स्पीच कानून से बड़ी नहीं है। भारत सरकार के अटॉर्नी जनरल मुकुल रोहतगी ने मंगलवार कोर्ट को बताया कि नोटबंदी के ऐलान के बाद 30 दिसंबर की डेडलाइन कानून के मुताबिक है। वहीं इस तारीख को 31 दिसंबर करने का पीएम मोदी का वादा इस कानून से बड़ा नहीं है। यह सवाल सुप्रीम कोर्ट की बेंच के सामने आई एक याचिका से उठा है। इस याचिका में केन्द्र सरकार और रिजर्व बैंक पर नोटबंदी की घोषणा के वक्त किए गए वादे से मुकरने का आरोप है. सुप्रीम कोर्ट ने दोनों केन्द्र सरकार और रिजर्व बैंक को नोटिस जारी कर मामले में जवाब मांगा था। एक याचिकाकर्ताओं ने पुरानी करेंसी जमा करने पर पेनाल्टी के प्रावधान पर सवाल उठाते हुए कोर्ट से गुहार लगाई थी कि पीएम मोदी ने 8 नवंबर 2016 को नोटबंदी का ऐलान करते वक्त अपनी स्पीच में वादा किया था। नोटबंदी के फैसले में 30 दिसंबर 2016 तक प्रतिबंधित की गई करेंसी को बैंक में जमा कराने की डेडलाइन तय की थी. लेकिन पीएम मोदी ने वादा किया था कि जो नागरिक किसी कारण से इस अवधि तक अपने पास रखी प्रतिबंधित करेंसी को जमा नहीं करा पाता, उसे 31 मार्च 2017 तक रिजर्व बैंक में यह करेंसी जमा कराने का मौका मिलेगा। नोटबंदी के ऐलान के बाद रिजर्व बैंक ने भी अपने सर्कुलर में कहा था कि पुरानी करेंसी को 31 मार्च तक रिजर्व बैंक में जमा किया जा सकेगा। हालांकि उसने रिजर्व बैंक में जमा कराने वालों को यह वजह बताने की शर्त रख दी थी कि क्यों उक्त करेंसी को 30 दिसंबर 2016 की डेडलाइन तक नहीं जमा कराया गया।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-SC question about deadline 30 March for deposit of old notes
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: demonetisation, noteban, sc pulls up modi govt on noteban, depositing banned notes after dec 31, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved