नई दिल्ली। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके बाद उन्हें नागपुर के एक अस्पताल में भर्ती किया गया है। उनका स्वास्थ्य ठीक बताया जाता है। आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत की आज दोपहर कोरोना रिपोर्ट आई तो पता चला कि वह पॉजीटिव हैं। हालांकि उन्हें, कोरोना के सामान्य लक्षण हैं। फिर भी एहतियातन उन्हें नागपुर के किंग्जवे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
मोहन भागवत के अस्पताल में भर्ती होने के बारे में आरएसएस ने अधिकारिक बयान जारी कर सूचना दी है। (आईएएनएस)
लोकसभा चुनाव 2024 का पहला चरण - त्रिपुरा, सिक्किम में 80 फीसदी से ज्यादा मतदान, बिहार में 50 फीसदी से कम मतदान
राहुल की कप्तानी पारी, लखनऊ ने सीएसके को आठ विकेट से हराया
केन्या में भारी बारिश से 32 लोगों की मौत
Daily Horoscope