• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

रिटायर्ड ऑफिसर के घर में डकैती, गोली लगने से एक बदमाश ढेर

Robbery in the house of the retired officer in mathura - Mathura News in Hindi

मथुरा। बदमाशों ने गुरुवार देर शाम को रिटायर्ड ऑडिट ऑफिसर के परिवार को बंधक बनाकर लूटपाट की। पीड़ित परिवार के शोर मचाने पर बदमाशों ने गोली चला दी, जो उन्हीं के एक साथी को जा लगी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जिसके बाद अन्य बदमाश उसका शव छोड़ लूट का माल लेकर फरार हो गए। सूचना मिलने के बाद आला अधिकारियों संग पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ितों से जानकारी ली। घटना थाना गोविंदनगर क्षेत्र की महाविद्या कॉलोनी की है। यहां 80 फूटा रोड स्थित रिटायर्ड ऑडिट ऑफिसर बीडी गुप्ता के मकान में देर शाम चार बदमाशों ने धावा बोल दिया। सभी बदमाश कार में सवार होकर आए थे। बदमाशों ने हथियारों के बल पर घर में मौजूद लोगों को बंधक बना लिया और जमकर लूटपाट की। जब बीडी गुप्ता ने शोर मचाया तो उन्हें पीट पीटकर घायल कर दिया। इसके बाद दहशत फैलाने के मकसद से बदमाशों ने फायरिंग कर दी। जिसमें एक गोली एक बदमाश को जा लगी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग इकट्टा होने लगे। खुद को घिरता देख बदमाश अपने साथी का शव छोड़ लूट का माल लेकर कार से फरार हो गए। इस घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही एसएसपी मोहित गुप्ता, एसपी सिटी अशोक कुमार सिंह के संग पुलिस मौके पर पहुंची। लेकिन पुलिस ने बदमाशों की धरपकड़ के लिए कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। एसपी सिटी ने बताया कि क्रॉस फायरिंग में बदमाश की मौत हो गई। अभी तक उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। घटना की जांच की जा रही है।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Robbery in the house of the retired officer in mathura
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: robbery, in the house, retired officer, mathura , hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, mathura news, mathura news in hindi, real time mathura city news, real time news, mathura news khas khabar, mathura news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved