• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

मेरा शहर मेरी पहल द्वारा डीएम बी.चन्द्रकला का सम्मान

Respect  DM B Chandrakrakla in Meerut - Meerut News in Hindi

मेरठ। आयुक्त कैम्प कार्यालय में जिलाधिकारी को मेरा शहर मेरी पहल (एमसीएमआई) की ओर से आयुक्त द्वारा सम्मानित किया गया। मेरा शहर मेरी पहल (एमसीएमआई) की एक्ज़ीक्यूटिव व मैनेजमेंट कमेटी की बैठक की अध्यक्षता करते हुए आयुक्त आलोक सिन्हा ने 35 वर्ष से अधिक की आयु के व्यक्तियों की बैडमिंटन लीग कराने, शहर के भिन्न-भिन्न ट्रेडों के अच्छा कार्य करने वाले व अच्छा उत्पाद बनाने वाले 200 व्यक्तियों का चिन्हीकरण मेरठ की विरासत के रूप में कर उनकों एमसीएमआई का ब्रांड एम्बेसडर बनानें, एक्स सर्विसमेन को ट्रैफिक व्यवस्था में उनकी सेवायें लेने तथा सफाई अभियान की साप्ताहिक कार्य रूपरेखा बनाकर एक अभियान के रूप में कार्य करने को कहा। इस दौरान जिलाधिकारी बी चन्द्रकला ने एमसीएमआई में अच्छे काॅर्डिनेटर नियुक्त करने तथा गतिविधियां बढाने की बात कही। बैठक में सर्वसम्मति से एमसीएमआई के नये सचिव के रूप में विषाल जैन व संयुक्त सचिव के रूप में अमित अग्रवाल को तीन साल के नामित किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी को एमसीएमआई की ओर से आयुक्त द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर एमडीए के उपाध्यक्ष योगेन्द्र यादव, नगर निगम के मुख्य अभियंता के0बी0 वाश्र्णेय, उप निदेषक सूचना नवल कान्त तिवारी, एमसीएमआई के एसके शर्मा, विषाल जैन, रचना पाण्डेय, निषा वर्मा, विपुल ंिसघंल, अमित अग्रवाल, अमित नागर, चन्दलेखा जैन आदि उपस्थित थे।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Respect DM B Chandrakrakla in Meerut
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: respect, dm, b chandrakrakla, meerut, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, meerut news, meerut news in hindi, real time meerut city news, real time news, meerut news khas khabar, meerut news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved