• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

जगन्नाथपुरी की तर्ज पर 19 मार्च को निकलेगी भगवान जगन्नाथजी की रथ यात्रा

Rath Yatra of Lord Jagannath will extracted on 19th March on the lines of Jagannath Puri - Bharatpur News in Hindi

भरतपुर। जगन्नाथपुरी की तर्ज पर 19 मार्च को भगवान जगन्नाथजी की रथ यात्रा का आयोजन किया जाएगा। रथयात्रा श्री जगन्नाथ यात्रा समिति भरतपुर व इस्कॉन वृंदावन के सहयोग से निकाली जाएगी। यह जानकारी इस्कॉन वृंदावन के संरक्षक राधा श्याम सुंदर दास व श्री जगन्नाथ यात्रा समिति भरतपुर के संरक्षक संजीव गुप्ता ने पत्रकार वार्ता में दी। उन्होंने बताया कि यह रथयात्रा स्थानीय चंदन गार्डन मैरिज होम बीनारायण गेट से शुरू होकर बिजलीघर चौराहा, मथुरा गेट, चौबुर्जा, गंगा मंदिर, जामा मस्जिद, लक्ष्मण मंदिर, कोतवाली व कुम्हेर गेट होती हुई जय शिव मैरिज होम तोप सर्किल पर समाप्त होगी।

19 मार्च को सुबह 9 बजे भगवान जगन्नाथजी का आगमन चंदन गार्डन पर होगा। 10 बजे छप्पन भोग, महाआरती तथा महिमा गुणगान होगा। दिन के 12 बजे रथ यात्रा के शहर भ्रमण के लिए जिला कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, पुलिस महानिरीक्षक, नगर निगम के महापौर, सांसद व विधायक रथ के सामने सडक़ पर झाड़ू लगाकर प्रस्थान करवाएंगे। रथयात्रा मार्ग को यात्रा से पहले पानी से धुलवाकर साफ किया जाएगा। रथ यात्रा का स्वागत समस्त शहर में व्यापार महासंघ के विभिन्न संगठनों द्वारा तोरण द्वार, पुष्प वर्षा व जलपान आदि से किया जाएगा। भगवान जगन्नाथजी की पूजा अर्चना, जगह-जगह मंदिरों में की जाएगी। रथ के आगे रंगोली सजाई जाएगी। भगवान जगन्नाथजी के रथ की ऊंचाई 25 फुट रखी गई है। जिसे भक्त जन रस्सियों से खींचेंगे। रथ यात्रा में शामिल होने देश-विदेश से सैकड़ों की संख्या में भक्तजन आएंगे। रथ यात्रा में भव्य आरती, मधुर हरिनाम संकीर्तन, भावयम नृत्य, प्रसाद वितरण, आकर्षक झांकियां और सायंकाल में प्रसाद वितरण होगा। पत्रकार वार्ता के दौरान वृंदावन इस्कॉन से संरक्षक राधा श्याम सुंदरदास, श्री जगन्नाथ यात्रा समिति भरतपुर के संरक्षक संजीव गुप्ता, अध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता, उपाध्यक्ष सुभाष जिन्दल, महामंत्री महेश ंिसंघल, कोषाध्यक्ष राजेश चंद एडवोकेट, मुकेश चंद, प्रचार एवं प्रसाद मंत्री देवेन्द्र गुप्ता एवं मोहन लाल मित्तल व विक्की आदि मौजूद रहे।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Rath Yatra of Lord Jagannath will extracted on 19th March on the lines of Jagannath Puri
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: rath yatra, lord jagannath, extracted, 19th march, lines, jagannath puri , hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, bharatpur news, bharatpur news in hindi, real time bharatpur city news, real time news, bharatpur news khas khabar, bharatpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved