• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

दाती महाराज ने पेश होने के लिए पुलिस से मांगा समय, एक और आरोप लगा!

Rape accused Daati Maharaj does not appear before Crime Branch today - India News in Hindi

नई दिल्ली। बलात्कार के आरोप में फरार चल रहे आरोपी धर्म गुरु दाती महाराज उर्फ मदन राजस्थानी को आज सुबह 11 बजे क्राइम ब्रांच के सामने पेश होना था। लेकिन वह नहीं आया। दाती महाराज ने पुलिस से पेश होने के लिए बुधवार तक का वक्त मांगा, पुलिस ने भी इजाजत दे दी है। दाती महाराज फिलहाल फरार है। क्राइम ब्रांच के पास सवालों की लंबी फेहरिस्त है जो दाती महाराज के पेश होने पर पूछे जाएंगे।

वहीं दाती महाराज अगर पेश नहीं होता है तो क्राइम ब्रांच उनके खिलाफ अगला प्लॉन और एक्शन तय करेगी। दाती महाराज पर बलात्कार की खोजबीन में दिल्ली पुलिस ने शनिवार को राजस्थान में कई स्थानों पर छापेमारी की। पुलिस ने दाती महाराज के पाली स्थित आश्रम में भी खोजबीन की। क्राइम ब्रांच की टीम आरोपी बाबा का सुराग जुटाने के लिए सोजत पुलिस स्टेशन भी गई। क्राइम ब्रांच की टीम ने यहां पीडि़ता और उसके पिता से भी मुलाकात की। पाली स्थित सोजत रोड पर दाती महाराज का आश्रम बना हुआ है। यहां पुलिस ने कई घंटे छानबीन की और कुछ साक्ष्य भी जुटाए। पीडि़ता ने दाती महाराज पर दिल्ली और पाली स्थित आश्रम में यौन शोषण करने के आरोप लगाए हैं। दाती महाराज के अलावा उनके 4 अन्य शिष्यों पर भी रेप का आरोप लगाया गया है। सर्च ऑपरेशन के दौरान पुलिस के साथ पीडि़ता भी थी।

दाती ने वीडियो से की शांति बनाए रखने की अपील...
वहीं, दाती महाराज की आवाज वाली एक कथित ऑडियो क्लिप से दाती शांति बनाए रखने की अपील कर रहा है। इस ऑडियो क्लिप में कानून का सम्मान करने की बात करते-करते दाती एससी-एसटी शब्दों का इस्तेमाल कर रहा है। ऑडियो में वह कोई धरना प्रदर्शन न करने, न्याय व्यवस्था में भरोसा, दूध का दूध और पानी का पानी होने और एससी/एसटी की बात कर रहा है। लेकिन सवाल ये है कि जब पाली में इस तरह का कोई माहौल ही नहीं तो वो ऐसा क्यों बोल रहा है। क्या दाती महाराज अपने भक्तों की भावनाओं को उकसा कर उन्हें भडक़ाने की कोशिश कर रहा है।

दाती महाराज पर लगा एक और आरोप...

दाती महाराज पर एक और आरोप लगा है। खबरों के मुताबिक, दाती पर चढ़ावे का तेल भी बेचने का आरोप लग रहा है। इसके पाली के खेतवास के शनि धाम में एक ऐसे टैंक के बारे में पता चला है, जहां सारा तेल इकठ्ठा किया जाता था। दरअसल शनि शिला पर भक्त सरसों का तेल चढाते थे, लेकिन तेल कहीं बाहर गिरता नजर नहीं आता। पड़ताल में पता चला कि शनि शिला के बगल में ही टैंक है। पुराने भक्तों ने आरोप लगाया है कि ये तेल बाजार में बेच दिया जाता था।

बता दे, दाती महाराज पर 25 वर्षीय एक युवती ने बलात्कार का आरोप लगाया है। युवती ने रविवार को फतेहपुर बेरी पुलिस थाने में बाबा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद मामले को अपराध शाखा को हस्तांतरित किया गया। पुलिस ने 13 जून को युवती से पूछताछ की थी और मजिस्ट्रेट के समक्ष उसका बयान दर्ज कराया था। साथ ही उन्होंने दाती महाराज के खिलाफ एक लुकआउट सर्कुलर भी जारी किया ताकि वह देश छोडक़र न जा सके।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Rape accused Daati Maharaj does not appear before Crime Branch today
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: rape accused, daati maharaj, does not appear, crime branch, daati maharaj profile, rape accused godman daati maharaj, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved