• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

लोकसभा चुनाव के बाद शुरू होगा राम मंदिर निर्माण : मोहन भागवत

ram mandir construction will start after ls elections, declares mohan bhagwat - India News in Hindi

देहरादून। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत ने कहा है कि संघ लोकसभा चुनाव के बाद राम मंदिर निर्माण शुरू कर देगा, चाहे केंद्र में किसी की भी पार्टी की सरकार बने। मोहन भागवत ने कहा कि भगवान राम और ‘गो माता’ हिंदू संस्कृति का आधार हैं। इसके साथ ही कहा कि हर भारतीय को यह समझना चाहिए कि अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण मूल स्थान पर ही होना चाहिए। उन्होंने कहा, ‘हम राम के प्रति श्रद्धा रखते हैं। गो माता और राम हिंदू संस्कृति का आधार...
गो माता और राम हिंदू संस्कृति का आधार हैं। हर भारतीय को यह समझना चाहिए कि अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण मूल स्थान पर ही होगा। यदि ऐसा होता है तो हिंदुत्व की पहचान पूरे विश्व में स्थापित हो जाएगी।’

यहां पर अपने चार दिवसीय प्रवास के दौरान रिटायर्ड अधिकारियों से संवाद के दौरान आरएसएस प्रमुख ने ये बात कही। इस दौरान मदरसों के बारे में उन्होंने कहा, ‘मदरसों में भारतीयता का पाठ पढ़ाया जाना चाहिए जोकि धर्मों के बीच कोई भेदभाव नहीं करता और शांति की बात कहता है।’
इसके साथ ही उन्होंने कहा, ‘मुस्लिम अपनी उपासना पद्धति को अपनाने के लिए स्वतंत्र हैं लेकिन उनको यह समझना चाहिए कि हम एक ही देश और संस्कृति से ताल्लुक रखते हैं और हमारे पूर्वज एक ही हैं।’ आरएसएस प्रमुख ने कहा कि केवल ये सामूहिक सोच ही सशक्त समाज और देश के निर्माण का मार्ग प्रशस्त कर सकती है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-ram mandir construction will start after ls elections, declares mohan bhagwat
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: ram mandir, will start after ls elections, 2019 loksabha elections, mohan bhagwat, rss, india news, world news, ayodhya ram temple, vhp, ayodhya ram mandir-babri masjid dispute, ayodhya issue, ayodhya dispute case, uttar pradesh chief minister yogi adityanath, ayodhya case, ram temple case, ram temple, yogi adityanath, supreme court, siddharth nath singh, bharatiya janata party, bjp, lok sabha elections 2019, lok sabha poll, ayodhya case babri masjid, dispute, supreme court ayodhya ramjanmabhoomi, ayodhya controversy, chief justice ranjan gogoi, ayodhya land dispute, ramjanmabhoomi land dispute, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved