• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

रक्षा मंत्री राजनाथ ने दी भारत की सीमाओं का इतिहास लिखने की अनुमति

नई दिल्ली। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) ने भारत की सीमाओं का इतिहास लिखने की औपचारिक मंजूरी प्रदान कर दी है। उन्होंने यह निर्णय बुधवार को यहां नेहरू मेमोरियल म्यूजियम एंड लाइब्रेरी (एनएमएमएल) समेत विभिन्न सरकारी एजेंसियों के साथ हुई बैठक में लिया। एक अधिकारी ने आईएएनएस से कहा, "यह परियोजना रक्षा मंत्रालय की है और इसकी फंडिंग भी वही करेगा। बजट का अनुमान लगाया जा रहा है। इस परियोजना के पीछे सरकार का उद्देश्य शहरों और आंतरिक इलाकों के नागरिकों को सीमांत क्षेत्रों की संस्कृति, इतिहास और मानव भूगोल के बारे में जागरूक करना है।" मंत्रालय ने केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय के अंतर्गत आने वाली एक स्वायत्त संस्था एनएमएमएल को इस परियोजना की नोडल एजेंसी के तौर पर चुना है।
आम नागरिकों को और संबंधित अधिकारियों को सीमा की बेहतर समझ उपलब्ध कराने के लिए लाई गई परियोजना रक्षा मंत्रालय द्वारा परिकल्पित की गई थी।
सूत्रों के अनुसार, नई दिल्ली के साउथ ब्लॉक में हुई बैठक में एनएमएमएल प्रतिनिधियों के अलावा भारतीय ऐतिहासिक शोध परिषद के साथ-साथ गृह, विदेश और रक्षा मंत्रालयों के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Rajnath Singh nod to document history of India borders
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: rajnath singh, history of india borders, india borders, राजनाथ सिंह, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved