• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

शहीद CPRF जवानों के लिए अक्षय की उदारता और राजनाथ का ट्वीट

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार द्वारा शहीदों के परिवारों को आर्थिक मदद करने पर गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने उनकी सराहना की है। अक्षय कुमार ने सुकमा में नक्सली हमले में शहीद हुए सीपीआरएफ के प्रत्येक जवानों के परिवार को 9 लाख रुपए दिए हैं। गौरतलब है कि 11 मार्च सुकमा में नक्सलियों ने घात लगाकर सीपीआरएफ जवानों पर हमला कर दिया। इस हमले में सीपीआरएफ के 12 जवान शहीद हो गए थे। साथ ही नक्सली जवानों के हथियार लेकर भाग गए थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना के तुरंत बाद अक्षय कुमार ने गृह मंत्रालय से संपर्क कर शहीदों के परिवारों के बैंक अकाउंट की जानकारी मांगी थी, जिससे कि वे उन्हें आर्थिक सहायता दे सकें। इस पर गृह मंत्रालय ने अक्षय को शहीदों के परिवारों के बैंक अकाउंट की जानकारी उपलब्ध कराई। अक्षय की उदारता पर राजनाथ सिंह ने ट्वीट करते हुए लिखा कि आपकी उदारता सराहनीय है।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Rajnath commends Akshay Kumar for donating Rs 1.08 cr to kin of Sukma bravehearts
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: rajnath singh, akshay kumar, rajnath commends akshay kumar, sukma bravehearts, cprf martyrs, akshay donate 1-08 cr to martyrs, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved