नई दिल्ली। केंद्र सरकार और भाजपा से बड़ी खबर आ रही है। मोदी सरकार में कौशल विकास मंत्री राजीव प्रताप रूडी ने इस्तीफा दे दिया है। वहीं, केंद्रीय जल संसाधन मंत्री उमा भारती ने भी स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए इस्तीफे की पेशकश की है। इसके साथ ही संजीव बाल्यान, कलराज मिश्र, महेंद्र नाथ पांडेय ने भी इस्तीफे की पेशकश की है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मोदी सरकार में कौशल विकास मंत्री राजीव प्रताप रूडी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना इस्तीफा सौंपा है। माना जा रहा है कि रूडी का इस्तीफा जल्द ही होने वाले कैबिनेट विस्तार की योजना का हिस्सा है। सूत्रों के मुताबिक, बिहार के सारण से सांसद रूडी को संगठन की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री रूडी के प्रदर्शन से संतुष्ट नहीं थे। सूत्रों के मुताबिक, उन्हें अपना प्रदर्शन सुधारने के लिए भी कहा गया था। रूडी अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में भी एक साल के लिए उड्डयन मंत्री रह चुके हैं। पिछले दिनों लगातार रेल हादसों के बाद रेलमंत्री सुरेश प्रभु भी इस्तीफा दे चुके हैं। प्रधानमंत्री ने उन्हें इंतजार करने के लिए कहा है।ही खबर है कि केंद्रीय विमानन मंत्री गजपति राजू का मंत्रालय भी बदला जा सकता है। यूपी में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के लिए नाम तय होन होने पर केंद्रीय मंत्री महेंद्रनाथ पांडेय ने पहले ही इस्तीफा दे दिया।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक कलराज मिश्रा, राजीव प्रताप रुडी, निर्मला सीतारमन, गिरिराज सिंह, उमा भारती से भी देर रात तक इस्तीफे लिए जाने की खबर है। कुल आठ मंत्रियों को हटाकर नए चेहरे शामिल किए जाने हैं। कलराज मिश्रा को बिहार का राज्यपाल बनाकर उनकी नाराजगी को दूर किया जा सकता है।
ISRO ने ब्रिटिश कंपनी के 36 उपग्रहों को ले जाने वाला भारत का सबसे बड़ा LVM3 रॉकेट किया लॉन्च, देखें तस्वीरें...
साप्ताहिक कॉलमः दीवारों के कान
धारा 144 के बावजूद कांग्रेस राजघाट पर करेगी सत्याग्रह
Daily Horoscope