• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

राजा भैया ने 1 लाख से अधिक वोटों से जीतकर बनाया रिकार्ड

Raja Bhaiya record made by winning more than 1 lakh votes - Allahabad News in Hindi

इलाहाबाद। इलाहाबाद मंडल के प्रतापगढ़ जिले की 7 विधानसभा सीट का रिजल्ट घोषित हो गया है। सूबे में मोदी लहर को राजा भैया ने प्रभावित किया। कुण्डा विधानसभा से रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया ने एक लाख से अधिक वोटो से जीतकर रिकार्ड बनाया । जबकि राजा भैया को समर्थित विनोद सरोज भी बाबागंज से निर्दल जीत दर्ज करने में सफल रहे।

हालांकि भाजपा भले ही राजा भैया व उनके समर्थित प्रत्याशी की सीट का तिलस्म न तोड़ पाई हो लेकिन जिले की 7 विधान सभा में से आधे से ज्यादा यानी चार सीटों पर कब्जा जमाया।

विश्वनाथगंज से अपनादल प्रत्याशी आरके वर्मा, पट्टी से मोती सिंह व रानीगंज से धीरज ओझा ने कमल खिलाया। जबकि कांग्रेस के दिग्गज नेता व राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी की पारंपरिक सीट रामपुर खास पर बेटी मोना सिंह ने कांग्रेस का परचम लहराया। पूरे शहर में जश्न चल रहा है और लोगों का जीते प्रत्याशी को बधाई देने का तांता लगा हुआ है।

किसे कितना मिला वोट


जीत - निर्दल प्रत्याशी रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया
कुण्डा विधानसभा
कुल वोट - 136223
हार - जानकी शरण पाण्डेय भाजपा 32870 वोट
हार - परवेज अख्तर बसपा 17176 वोट

जीत - अपनादल एस प्रत्याशी संगम लाल गुप्ता
प्रतापगढ़ सदर विधानसभा
कुल वोट - 80828
हार - नागेन्द्र सिंह मुन्ना सपा 46274 वोट
हार - अशोक त्रिपाठी बसपा 41750 वोट

जीत -
कांग्रेस प्रत्याशी आराधना मिश्रा मोना
रामपुर खास विधानसभा
कुल वोट - 81463
हार - नागेश प्रताप छोटे सरकार भाजपा 64397 वोट
हार - अशोक सिंह बसपा 7933 वोट

जीत -
भाजपा प्रत्याशी राजेन्द्र प्रताप मोती सिंह
पट्टी विधानसभा
कुल वोट - 74428
हार - रामसिंह सपा 73051 वोट
हार - कुंवर शक्ति सिंह बसपा 46071 वोट

जीत -
अपनादल एस प्रत्याशी डा. आर के वर्मा
विश्वनाथगंज विधानसभा
कुल वोट - 81899
हार - संजय पाण्डेय कांग्रेस 58541 वोट
हार - प्रेमानंद त्रिपाठी बसपा 33878 वोट

जीत - भाजपा प्रत्याशी अभय कुमार धीरज
रानीगंज विधानसभा
कुल वोट - 67031
हार - शकील अहमद बसपा 58022 वोट
हार - प्रो. शिवाकांत ओझा सपा 37816 वोट

जीत -
निर्दल प्रत्याशी विनोद सरोज
बाबागंज विधानसभा
कुल वोट - 87778
हार - पवन कुमार भाजपा 50618 वोट
हार - दयाराम बसपा 17205 वोट

[ अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

यह भी पढ़े

Web Title-Raja Bhaiya record made by winning more than 1 lakh votes
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: raja bhaiya, winning record, 1 lakh votes, up election 2017, kunda assembly, independent candidate, raghuraj pratap singh, alias raja bhaiya, , hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, allahabad news, allahabad news in hindi, real time allahabad city news, real time news, allahabad news khas khabar, allahabad news in hindi
Khaskhabar UP Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved