नई दिल्ली। पूर्व कांग्रेस प्रमुख राहुल गांधी
ने शनिवार को कहा कि अन्याय के खिलाफ आवाज उठाना कोई अपराध नहीं, बल्कि
कर्तव्य है। यह लड़ाई तब तक जारी रहेगी जब तक कृषि कानूनों को वापस नहीं
लिया जाएगा।
राहुल गांधी ने ट्वीट किया, "अन्याय के खिलाफ आवाज उठाना कोई अपराध नहीं
बल्कि कर्तव्य है। मोदी सरकार की पुलिस द्वारा दर्ज की गई एफआईआर किसानों
के मजबूत इरादों को नहीं डगमगा पाएगी। यह लड़ाई तब तक जारी रहेगी, जब तक कि
कृषि कानून वापस नहीं लिए जाते।" ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
राहुल ने ट्वीट के साथ एक अखबार
की कटिंग शेयर की, जिसमें कहा गया कि पुलिस ने हजारों प्रदर्शनकारी किसानों
के खिलाफ पुलिस बैरिकेड हटाने के आरोप में मामला दर्ज किया है।
इससे
पहले दिन में, कांग्रेस नेता ने एक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें एक
पुलिसकर्मी किसान पर लाठी भंजाते हुए दिखाई दे रहा है। तस्वीर को शेयर करते
कांग्रेस नेता ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा।
उन्होंने कहा, "यह
बहुत दुखद तस्वीर है। हमारा नारा जय जवान, जय किसान का था, लेकिन मोदी
सरकार के अहंकार ने उन्हें एक-दूसरे के खिलाफ खड़ा कर दिया। यह बहुत खतरनाक
है।" (आईएएनएस)
आईटी के छापे में मिला 23 करोड़ का कोयला, कारोबारी पावर प्लांटों को सप्लाई नहीं कर रहा था
निक्की यादव हत्याकांड - दिल्ली की अदालत ने आरोपी गहलोत की न्यायिक हिरासत बढ़ाई
राइट टू हेल्थ बिल के खिलाफ राजस्थान में डॉक्टरों की हड़ताल से स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित
Daily Horoscope