नई दिल्ली। कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने मध्य प्रदेश विधानसभा उपचुनाव में मिली पार्टी की जीत को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोलते हुए मध्य प्रदेश के लोगों को शुभकामनाएं दी हैं। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
राहुल गांधी ने गुरुवार को कहा है कि मध्य प्रदेश के मुंगावली और कोलारस विधानसभा उपचुनाव में उनकी पार्टी की जीत और घमंड और कुशासन की हार है। उन्होंने इसे निकट भविष्य में बदलाव का संकेत बताया है। राहुल ने ट्वीट कर कहा, ‘मैं मुंगावली और कोलारस में हमारी शानदार जीत के लिए मध्य प्रदेश के जागरूक लोगों, मतदाताओं, कांग्रेस कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं देता हूं।’
उन्होंने कहा कि यह घमंड और कुशासन की हार और उम्मीद की जीत है। इससे पहले राजस्थान और अब मध्य प्रदेश के परिणामों ने यह साबित किया कि निकट भविष्य में बदलाव होने वाले हैं। मध्य प्रदेश में इस वर्ष विधानसभा चुनाव होने हैं। इन दोनों सीटों पर हुई हार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह की अगुवाई वाली भाजपा सरकार के लिए करारा झटका माना जा रहा है।
बता दें कि मध्यप्रदेश में विधानसभा की दो सीटे मुंगावली और कोलारस कांग्रेस विधायकों के निधन के बाद से खाली थीं, जिन पर उपचुनाव किया गया है। दरअसल दोनों सीटें कांग्रेस सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के संसदीय क्षेत्र गुना में हैं। ऐसे में अगर कांग्रेस यह चुनाव हार जाती तो बीजेपी सिंधिया का मनोबल तोड़ने का पूरा प्रयास करती, लेकिन सिंधिया ने ऐसा करने नहीं दिया और अपने क्षेत्र के दोनों सीटों को जीतने में कामयाब रहे।
-आईएएनएस
First Phase Election 2024 : पहले चरण में 60 प्रतिशत से ज्यादा मतदान, यहां देखें कहा कितना मतदान
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
पहले चरण के बाद भाजपा का दावा : देश में पीएम मोदी की लहर, बढ़ेगा भाजपा की जीत का अंतर
Daily Horoscope